ईशान किशन ने इंग्लैंड में मचाया गदर, 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से खेली ताबड़तोड़ पारी
Ishan Kishan: ईशान किशन का बल्ला आईपीएल में ज्यादा नहीं बोला लेकिन बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध में उनको शामिल कर लिया गया। हालांकि अनुबंध मिलने के बाद भी उनको टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पाई। ईशान किशन अब भी टीम से तो बाहर हैं, भारतीय टीम इंग्लैंड में हैं।
टीम इंडिया इंग्लैंड में है, तो ईशान किशन कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी इंग्लैंड का टिकट कटा लिया और निकल गए। नई मंजिल पर जाकर ईशान किशन ने अपने नाम का लोहा मनवाया है। काउंटी क्रिकेट में जाते ही किशन का बल्ला बोला है और धमाकेदार अंदाज में आग उगली है।

क्रीज पर टिकने के बाद किशन डिफेन्स में भरोसा नहीं करते हैं, काउंटी क्रिकेट में भी उनका यही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने क्रीज पर जाकर बाउंड्रीज की बरसात कर दी और गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजने में व्यस्त दिखाई दिए।
ईशान किशन ने अपने काउंटी डेब्यू में जोरदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और नॉटिंघमशायर के लिए शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने यॉर्कशायर के खिलाफ 98 गेंदों में 87 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 1 छक्का शामिल था। किशन उस समय बल्लेबाज़ी के लिए आए जब टीम ने तेजी से विकेट गंवाए और स्कोर 186/2 से 253/5 हो गया था।
Ishan Kishan ने पलट दिया रुख
ऐसे दबाव भरे हालात में उन्होंने मोर्चा संभाला और अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से मैच का रुख नॉटिंघमशायर की ओर मोड़ दिया। हालांकि यह उनका दुर्भाग्य रहा कि वह शतक के बिलकुल करीब जाकर चूक गए लेकिन अपनी बैटिंग से टीम के लिए शानदार काम किया।
विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद ईशान किशन को टीम में शामिल करने की अटकलें लग रही थीं लेकिन इंग्लैंड दौरे पर दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल को चुना गया। इससे उनका इंतजार अब और लम्बा हो गया है, इस वजह से किशन ने अपना ध्यान काउंटी क्रिकेट पर लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications