'तुम्हारे जैसा टैलेंट इंडिया के लिए नहीं खेलता तो...' ईशान किशन के कोच ने धोनी को याद कर कही यह बात

MS dhoni on Ishan Kishan: ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में 210 रन बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ईशान किशन को लेकर क्रिकेट के दिग्गज लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Ishan Kishan

MS dhoni on Ishan Kishan: बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ सुर्खियां बटोरने वाले ईशान किशन को भारतीय टीम का अगला सुपरस्टार बताया जा रहा है। ईशान किशन ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में ईशान किशन का चयन होना पक्का माना जा रहा है। किशन की बल्लेबाजी पर अब फैंस की नजरें भी रहने वाली है।

Recommended Video

    Ishan Kishan की धमाकेदारी के बाद Girlfriend का रिएक्शन आया सामने | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    किशन के बचपन के कोच ने कही यह बात

    किशन के बचपन के कोच ने कही यह बात

    इस धमाकेदार पारी के बाद ईशान के बचपन के कोच उत्तम मजूमदार ने उन्हें लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े एक किस्से को याद करते हुए उन्होंने बताया कि किशन को लेकर माही ने क्या कहा था। दरअसल, सालों पहले ही ईशान किशन को महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम का फ्यूचर बता दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय टीम किशन को नहीं खेलने का मौका देती है तो इससे टीम का ही नुकसान होगा।

    धोनी की बातों को कोच ने किया याद

    धोनी की बातों को कोच ने किया याद

    किशन के कोच ने कहा कि ईशान के भारत के लिए डेब्यू करने से पहले ही धोनी ने उनसे कहा था कि अगर उनके जैसा खिलाड़ी देश के लिए लंबे समय तक नहीं खेलता है, तो वह किसी और के साथ नहीं बल्कि खुद के साथ अन्याय करेंगे। बता दें कि तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ ईशान किशन ने 24 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 210 रनों की पारी खेली। किशन की दमदार पारी की बदौलत भारत इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीतने में सफल रहा।

    किशन के भाई ने इस वजह से छोड़ा था क्रिकेट

    किशन के भाई ने इस वजह से छोड़ा था क्रिकेट

    ईशान के भाई राज किशन भी क्रिकेट के काफी बेहतरीन खिलाड़ी थे। बचपन से ही दोनों भाइयों ने एक साथ लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण बड़े भाई ने क्रिकेट को छोड़ मेडिकल की तरफ अधिक ध्यान देना शुरू कर दिया। माता-पिता चाहते थे कि दोनों में से कोई एक बेटा मेडिकल फील्ड में अपना करियर आगे बढ़ाया और ऐसा करने के लिए ईशान के भाई राज किशन आगे आए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+