Ishan Kishan Caste: क्या है ईशान किशन की जाति? तूफानी शतक के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ गई जंग

Ishan Kishan Caste: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में खेले गए वनडे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए धमाकेदार शतक जड़ दिया। ईशान ने महज 71 गेंदों में सैकड़ा पूरा कर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का परिचय दिया।

उनकी इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है और लोग उनके निजी जीवन से जुड़ी जानकारियां भी तलाश रहे हैं। इसी क्रम में कई लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि ईशान किशन की जाति क्या है?

Ishan Kishan Caste

वैसे तो खेल की दुनिया में किसी खिलाड़ी की पहचान उसकी प्रतिभा, मेहनत और प्रदर्शन से होती है। मैदान पर खिलाड़ी की सबसे बड़ी पहचान उसका देश होता है। इसके बावजूद प्रशंसक अक्सर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि के बारे में जानना चाहते हैं।

क्या है ईशान किशन की जाति (Ishan Kishan Caste)

ईशान किशन बिहार से आते हैं। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारियों और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें भूमिहार समुदाय से जुड़ा माना जाता है। इससे साफ़ हो जाता है कि वह भूमिहार ब्राह्मण समाज से आते हैं। हालांकि ईशान किशन ने खुद कभी अपनी जाति को लेकर कोई विशेष बयान नहीं दिया है।

क्रिकेट के मैदान पर ईशान किशन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से अलग पहचान बनाई है। अफगानिस्तान के खिलाफ 71 गेंदों में लगाया गया उनका शतक इस बात का ताजा उदाहरण है। उनकी इस पारी ने न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि आलोचकों को भी करारा जवाब दिया।

गिल के साथ मिलकर किशन ने खेली तूफानी पारी

शतक जड़ने के बाद वह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए, वह 79 गेंदों का सामना करते हुए 125 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनकी पारी में कुल 14 चौके और 7 जोरदार छक्के आए। ईशान किशन ने अफगान गेंदबाजों को पूरी तरह से अपने कंट्रोल में रखा और कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की भागीदारी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+