World Cup 2023: ईशान किशन या संजू सैमसन? जानिए वर्ल्ड कप टीम में किसे मिल सकती है जगह

Ishan Kishan vs Sanju Samson: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम वनडे सीरीज का आगाज 27 जुलाई से करने जा रही है। इस सीरीज के साथ ही भारत अपने वर्ल्ड कप की तैयारी के अभियान को शुरू कर देगी। भारत को इस साल वेस्टइंडीज के बाद एशिया कप भी खेलना है, जहां भारत कम से कम पांच मुकाबलों में हिस्सा लेगी। भारतीय टीम वर्ल्ड कप में किन खिलाड़ियों के साथ उतरेगी, ये सवाल सभी के दिमाग में है।

विकेटकीपर होगा कौन: केएल राहुल वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लेने के लिए अपनी फिटनेस पर जमकर मेहनत कर रहे हैं। ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिरी भारतीय टीम में विकेटकीपर की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। भारत की नजरें कई युवा विकेटकीपर बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर बनी होगी।

Ishan Kishan 1

ईशान किशन या संजू सैमसन: अगर केएल राहुल फिट नहीं होते हैं तो ईशान किशन और संजू सैमसन भारत की पहली पसंद हो सकते हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी बेहतरीन विकेटकीपर के साथ-साथ जबरदस्त बल्लेबाज भी हैं। ईशान किशन ने हाल ही में अपना टेस्ट डेब्यू किया है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में ईशान किशन दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं।

ऐसा रहा है ईशान का रिकॉर्ड: ईशान किशन ने भारत के लिए अब तक 14 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42.50 की औसत से 510 रन बनाए हैं। ईशान किशन से अधिकतर रन बतौर सलामी बल्लेबाज बनाने में सफल रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 210 रनों की तूफानी पारी थी। इस पारी को छोड़कर बाकी के 13 मैचों में किशन के नाम 27.27 की औसत से केवल 300 रन हैं।

संजू सैमसन हो सकते हैं बेहतर विकल्प: भारत को वर्ल्ड कप के लिए ऐसे विकेटकीपर की तलाश है जो बीच में बल्लेबाजी कर सके। सैमसन टीम के लिए नंबर 4 से लेकर नंबर 6 या यहां तक ​​कि 7 तक बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन्होंने अभी तक खेले गए 10 वनडे पारियों में 66 की औसत और 104.76 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं। भारत में खेले गए तीन मैचों में सैमसन अभी तक आउट नहीं हुए हैं और उन्होंने 114.56 की शानदार स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+