IND vs AUS: भारतीय फैन्स के विरोध के बाद ईशा गुहा ने मांगी माफ़ी, बुमराह पर की थी गलत टिप्पणी

IND vs AUS: इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर ईसा गुहा ने ब्रिसबेन में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के प्रसारण के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में की गई टिप्पणियों के लिए ऑन एयर माफ़ी मांगी। गुहा ने बुमराह को 'एमवीपी - मोस्ट वैल्यूएबल प्राइमेट' कहा, इस टिप्पणी के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसक भड़क गए।

अपनी गलती मानते हुए गुहा ने कहा, "कल कमेंट्री में मैंने एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया, जिसका कई अलग-अलग तरीकों से अर्थ निकाला जा सकता है। मैं किसी भी तरह की ठेस के लिए माफी मांगना चाहती हूं। दूसरों के प्रति सहानुभूति और सम्मान की बात करें तो मैंने खुद के लिए बहुत ऊंचे मानक तय किए हैं।"

jasprit bumrah

उन्होंने आगे बताया कि उनका इरादा भारतीय टीम में बुमराह के महत्व और उनकी प्रभावशाली उपलब्धियों को उजागर करना था, उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके शब्दों के चयन के पीछे कोई दुर्भावना या अन्य इरादे नहीं थे। उन्होंने लोगों से समझदारी की अपील की।

इस बीच साथी कमेंटेटर रवि शास्त्री ने तारीफ की और कहा कि इस तरह लाइव टीवी पर आकर गलती स्वीकार करना साहस का काम है। इसके लिए हिम्मत चाहिए होती है। पूर्व भारतीय कोच ने ईशा को एक बहादुर महिला करार दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी इन्सान हैं और कभी-कभी गलतियाँ हो जाती हैं।

गौरतलब है कि गाबा टेस्ट मैच में बुमराह ने अपनी धमाकेदार गेंदबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया और बल्लेबाजों को परेशान करने का काम किया। पहली पारी के दौरान जसप्रीत बुमराह ने कुल 6 विकेट अपने नाम किये। ऑस्ट्रेलियाई पारी 445 के कुल स्कोर पर समाप्त हुई।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारियां खेली। उनके अलावा एलेक्स कैरी ने निचले क्रम से बैटिंग करते हुए धमाकेदार अंदाज में 70 रनों की पारी खेली। बारिश से प्रभावित मैच में भारत का काम मुश्किल लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+