यशस्वी जायसवाल जा रहे हैं मुंबई इंडियंस? राजस्थान रॉयल्स ने चुप्पी तोड़ बताई प्लानिंग
Yashasvi Jaiswal: काफी समय से यशस्वी जायसवाल के आईपीएल में भविष्य को लेकर खबरें आती रही हैं। यह भी कहा जाता है कि यशस्वी जायसवाल अब अगले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए नहीं खेलेंगे। उनको मुंबई इंडियंस में लेकर जाने की बातें सामने आई थी। अब राजस्थान रॉयल्स ने स्थिति साफ़ कर दी है।
यशस्वी जायसवाल को वैभव सूर्यवंशी की वजह से राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की सलाह कुछ एक्स क्रिकेटर्स ने दी थी। पिछले आईपीएल सीजन में वैभव सूर्यवंशी के नाम का डंका बजा था। सूर्यवंशी के चमकने से जायसवाल की चमक फीकी पड़ गई थी।

क्या है राजस्थान रॉयल्स का मूड
राजस्थान रॉयल्स अपने स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल को नहीं छोड़ना चाहती। न्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी का कहना है कि जायसवाल को लेकर राजस्थान रॉयल्स अपनी प्लानिंग कर रहा है। उन्होंने टीम छोड़ने को लेकर कोई जानकारी भी नहीं दी है। मुंबई इंडियंस में जाने की खबरें सिर्फ अफवाह हैं।
यह भी सामने आया है कि जायसवाल को ट्रेड करने की खबरों में भी कोई दम नहीं है। उनको ट्रेड करने के बारे में कहीं कोई चर्चा नहीं हुई है। इससे साफ़ हो जाता है कि राजस्थान रॉयल्स का यह धाकड़ ओपनर अगले सीजन कहीं नहीं जाने वाला है।
इससे पहले यही खबरें आ रही थीं कि किसी बड़े खिलाड़ी के साथ जायसवाल का ट्रेड कर लिया जाएगा। हालांकि जायसवाल या राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला था। अगर जायसवाल को जाना होता, तो वह रॉयल्स मैनेजमेंट को अपनी बात बता चुके होते।
लंबे समय से राजस्थान के साथ यशस्वी जायसवाल
यहां एक खास बात यह है कि यशस्वी जायसवाल शुरुआत से ही राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं। साल 2020 में आईपीएल में आने के बाद से वह इस फ्रेंचाइजी से नहीं गए हैं। ऐसे में रॉयल्स भी अपने इस पुराने प्लेयर को छोड़ने के मूड में नहीं हैं। आईपीएल में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जो लंबे समय तक एक ही टीम के लिए खेलते रहे हैं। जायसवाल के साथ भी कुछ वही होता दिख रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
