अब इस स्टार क्रिकेटर की शादीशुदा जिंदगी में आया भूचाल! इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

Virender Sehwag: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें जोरों पर थीं और अब अब एक और नया मामला सामने आया है। वीरेंद्र सहवाग को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। उनकी पत्नी आरती अहलावत के साथ अनबन की खबरें सामने आ रही हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो सहवाग और आरती ने एक-दूसरे को इन्स्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इससे कयास लगाये जा रहे हैं कि क्या दोनों अलग हो रहे हैं? आम तौर पर सोशल मीडिया की गतिविधियों से ही प्लेयर्स और सेलिब्रिटीज के बारे में पता चल जाता है।

virender sehwag

Virender Sehwag की पत्नी का अकाउंट प्राइवेट

कुछ रिपोर्ट्स में यहाँ तक दावा किया जा रहा है कि सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत एक-दूसरे से अलग भी रह रहे थे। एक साल से दोनों के अलग रहने की खबरें हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर की पत्नी आरती के सरनेम में सहवाग अब भी जुड़ा हुआ है। 1 लाख 77 हजार फॉलोवर्स वाला इन्स्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट मोड पर है।

Virender Sehwag ने की थी दीपावली पर फोटो पोस्ट

सहवाग के इन्स्टाग्राम अकाउंट की तरफ नजर डालें, तो वह 2 सप्ताह पहले पलक्कड के विश्वा नागायक्षी मन्दिर गए थे। उसका फोटो भी पोस्ट किया था। इसके अलावा सहवाग ने दीपावली पर कुछ फोटो पोस्ट किये थे। उनमें वह अपने बेटे के साथ हैं। एक फोटो में उनकी माँ भी हैं लेकिन पत्नी की कोई तस्वीर साथ में नहीं है।

कैसे हुई सहवाग और आरती की मुलाकात

आरती की बुआ की शादी सहवाग के कजिन से हुई थी। उसी दौरान दोनों की मुलाक़ात हुई थी और जान-पहचान भी हो गई। दोनों दोस्त बने और बाद में यही दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि शादी के लिए परिवार राजी नहीं था। रिश्तेदार नहीं चाहते थे कि दोनों परिवारों में दूसरी शादी हो।

कब हुई थी दोनों की शादी

बाद में दोनों की जिद्द के कारण दोनों परिवार मान गए और 22 अप्रैल 2004 को सहवाग और आरती एक-दूसरे के हो गए। तीन साल तक दोनों ने डेट किया और बाद में यह शादी हुई। सहवाग और आरती के दो बेटे हैं। आर्यवीर और वेदांत उनके बेटों का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+