Surya Kumar Yadav: सूर्या की पारी देख लोग बोले- अब तो इसरो की जांच होनी चाहिए वह एलियन हैं या मानव
Surya Kumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ जिस तरह से तूफानी शतकीय पारी खेली उसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

Surya Kumar Yadav: भारतीय टीम को एक से बढ़कर बेहतरीन बल्लेबाज मिले हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत कई नाम शामिल हैं। लेकिन जिस तरह की बल्लेबाजी सूर्यकुमार यादव करते हैं वैसी बल्लेबाजी शायद ही कोई भारतीय बल्लेबाज कर पाए। सूर्यकुमार यादव जिस तरह से तेज गेंदबाजों को स्कूप करके विकेट के पीछे छक्के लगाते हैं उसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है। यहां तक कि मैदान में मौजूद अन्य खिलाड़ी और दर्शकों को भी यकीन नहीं होता है कि वह कैसे इस तरह के शॉट खेल लेते हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में भी सूर्यकुमार यादव ने अद्भुत पारी खेलते हुए टी-20 क्रिकेट में अपना तीसरा शतक जड़ दिया।

अकेले दम पर संभाली पारी
राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ द्वीपक्षीय सीरीज के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छा नहीं रही, लेकिन सूर्युकमार यादव ने अकेले दम पर भारतीय पारी को संभाले रखा और ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली, जिसकी वजह से भारतीय टीम ने 20 ओवर मे 228 रन बना डालें। यह सिर्फ और सिर्फ सूर्यकुमार की बल्लेबाजी के चलते संभव हो सका। सूर्यकुमार चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए, जब राहुल त्रिपाठी आउट होकर पवेलियन लौट गए।

51 गेंदों पर 112 रन ठोके
पिछले एक साल से सूर्यकुमार यादव जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में सूर्या ने मैदान के हर तरफ शॉट खेले। अपनी शतकीय पारी में सूर्या ने 9 छक्के और 7 चौके लगाए। महज 51 गेंदों पर सूर्या ने ताबड़तोड़ 112 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव की पारी की हर किसी ने तारीफ की। सोशल मीडिया पर उनकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि इसरो को इसकी जांच करनी चाहिए कि सूर्यकुमार यादव मानव हैं या एलियन, आखिर कैसे वह इस तरह की क्रिकेट खेल सकते हैं।

टी-20 में तीन शतक
दूसरे यूजर ने लिखा सूर्यकुमार यादव के साथ दिक्कत यह है कि वह कुछ ज्यादा ही बेहतरीन बल्लेबाज हैं इस धरती के गेंदबाजों के लिए। अन्य यूजर ने लिखा सोचिए अगर सूर्यकुमार यादव का डेब्यू 6 साल पहले हुआ होता तो क्या होता। क्या वह तब भी ऐसे होते जैसे की वह अपनी 30 की पार उम्र में हैं। कई बल्लेबाजों ने तो अपने सपने में भी ऐसी बल्लेबाजी नहीं की होगी। बता दें कि टी-20 में तीसरा शतक लगाने के साथ ही वह चौथे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टी-20 में 3 शतक लगाए हैं। पहले पायदान पर रोहित शर्मा हैं, उनके नाम चार शतक हैं।

45 गेंदों पर जड़ा शतक
यही नहीं सूर्यकूमार यादव ने महज 45 गेंदों पर शतक लगाकर टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। घरेलू सीरीज में सूर्या का यह पहला शतक है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में शतकीय पारी खेली थी। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबेल में भारत ने 20 ओवर में 228/5 का स्कोर खड़ा किया था। जबकि श्रीलंका की टीम 137 रन पर ही ऑलआउट हो गई और भारत ने 91 रन से मैच जीतने के साथ ही सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications