Shikhar Dhawan-Mithali Raj: क्या तलाकशुदा शिखर धवन करने जा रहे हैं मिताली राज से शादी? गब्बर ने खोला राज

Shikhar Dhawan and Mithali Raj Marriage Rumour: भारत के विस्फोटक ओपनर और 'गब्बर सिंह' के नाम से मशहूर शिखर धवन फिलहाल इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं तो वहीं चोट के कारण वो इस बार आईपीएल के भी पूरे मैच खेल नहीं पाए।

यही नहीं निजी जिंदगी में भी वो अपने पत्नी आयशा से अलग हो चुके हैं और अपने बेटे को जोरावर को काफी मिस करते हैं, जो कि अपनी मां के साथ, ऑस्ट्रेलिया में रहता है।

Shikhar Dhawan-Mithali Raj

भले ही क्रिकेटर की लाइफ बहुत सारे उतार-चढ़ाव से गुजर रही है लेकिन इसके बावजूद भी धवन निराश, परेशान या हताश नहीं हैं बल्कि सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। विश्न के दिग्गज बॉलरों को अपने बल्ले से जमकर पिटाई करने वाले धवन इन दिनों अपने नए चैट शो 'धवन करेंगे' की वजह से भी चर्चित हैं।

'मैं मिताली राज से शादी करने जा रहा हूं'

इस शो में उन्होंने अपने बारे में एक मजेदार बात बताई, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया और हंसने भी लग गया। उन्होंने कहा कि एक बार मैंने अपने बारे में एक अफवाह सुनी थी, जो कि काफी मजेदार थी। मैंने सुना था कि 'मैं मिताली राज से शादी करने जा रहा हूं।'

अजीब अफवाएं सुनकर बहुत हंसी आती है-शिखर धवन

'अब बताइए मैं शादी करने जा रहा हूं और मुझे पता ही नहीं। ऐसा कहकर वो खुद भी हंसने लग गए और कहा कि इस तरह की अजीब अफवाएं सुनकर बहुत हंसी आती है और अचरज भी होता है कि लोग क्या-क्या सोच लेते हैं।'

मिताली और धवन का काफी कूल-कूल दिखे

आपको बता दें कि धवन ने ये बात तब कही जब मिताली शो में मेहमान बनकर आई थीं। धवन की बात सुनकर वो भी जोर-जोर से हंसने लग गईं। शो में मिताली और धवन काफी कूल-कूल नजर आए, इन दोनों की बातें सोशल मीडिया पर भी हो रही हैं।

गुजरात जॉयंट्स की मेंटर हैं मिताली राज

गौरतलब है कि महिला क्रिकेट टीम की सचिन तेंदुलकर कही जाने वाली मिताली राज फिलहाल गुजरात जॉयंट्स की मेंटर का पद संभाल रही हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था आखिरी मैच

टीम इंडिया की ये पूर्व कप्तान महिला वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं तो वहीं इन्होंने संन्यास लेने से पहले अपना लास्ट गेम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2022 में खेला था।

शिखर धवन ने 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से किया था प्रेम विवाह

जबकि शिखर धवन ने अपने से 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से साल 2012 में शादी की थी, वो ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं, शिखर की ये पहली और आयशा की दूसरी शादी थी। उन्हें पहली शादी से दो बेटियां हैं तो वहीं धवन से उन्हें एक बेटा जोरावर है।

धवन ने आयशा पर मानसिक क्रूरता का आरोप लगाया

शिखर और आयशा साथ में काफी खुश थे लेकिन साल 2021 में ये शादी टूट गई। धवन ने आयशा पर मानसिक क्रूरता का आरोप लगाया था, फिलहाल तलाक के बाद धवन सिंगल ही जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+