शिखर धवन करने वाले हैं दूसरी शादी? कौन है वह सपनों की रानी जिससे खुलकर किया प्यार का इजहार

Shikhar Dhawan: आयशा मुखर्जी के साथ शादी टूटने के बाद शिखर धवन ने खुद को काफी अकेला महसूस किया होगा लेकिन अपने दिल का दर्द बाहर नहीं दिखने दिया। उनको अपने बेटे से मिलने का मौका भी नहीं मिल रहा लेकिन चेहरे पर वही मुस्कान हमेशा बरकरार रही।

दो साल पहले उनका तलाक हुआ था और बेटा जोरावर ऑस्ट्रेलिया में आयशा के साथ रहता है। बेटे से धवन बात नहीं कर पाते, उनको एक्स वाइफ ने ब्लॉक भी किया हुआ है। इन सबके बीच उनको शायद अब कोई ऐसा इंसान मिल गया है, जो सहारा प्रदान कर रहा है।

shikhar dhawan

धवन के चेहरे की मुस्कान फिर से लौट रही है, या दूसरे शब्दों में कहें तो लौट आई है। हाल ही में शिखर धवन ने इस बारे में प्रतिक्रिया भी दी और किसी से प्यार में होने का खुलासा भी कर दिया। अब तक सिर्फ चर्चा ही देखने को मिल रही थी लेकिन अब धवन ने खुद सामने से बता दिया है।

Shikhar Dhawan का खुलासा

धवन ने बताया कि वह किसी के साथ प्यार में हैं। टाइम्स नाउ समिट में गब्बर ने अपने प्रेम के बारे में बताया और इस दौरान उनकी मुस्कान देखने लायक थी। जब एंकर ने उनसे पूछा कि आप किसी से प्यार करते हैं, तो उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से प्यार में रहा हूँ। बाद में उन्होंने एडमिट किया कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

जब धवन को उनकी गर्लफ्रेंड का नाम बताने के लिए कहा गया तो, उन्होंने खुलासा करने से मना कर दिया। धवन ने कहा कि आप मुझे सवालों के बाउंसर डालेंगे लेकिन मैं उनको चकमा देना जानता हूँ। काफी बार पूछे जाने पर धवन ने प्यार तो कबूल कर लिया लेकिन नाम नहीं बताया। इससे कुछ चीजें साफ़ हो गई कि धवन आने वाले समय में शादी कर सकते हैं।

शादी के बारे में Shikhar Dhawan का रिएक्शन

उन्होंने कहा कि मैं शान्तिपूर्ण जीवन जी रहा हूँ और जब चाहूँगा, तब शादी करूँगा। उनका कहना था कि शादी की तारीख फ़िलहाल तय नहीं की गई है। इससे पता चलता है कि धवन अगर शादी करेंगे, तो इसके बारे में कोई खुलासा नहीं होगा। वह सरप्राइज ही देंगे।

हाल ही में चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान शिखर धवन को दुबई में एक लड़की के साथ देखा गया था। इसका नाम सोफी साइन हैं। इसके साथ धवन का रिलेशनशिप होने की खबरें सामने आ रही हैं। खास बात तो यह भी है कि शिखर धवन और सोफी एक-दूसरे को इन्स्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+