Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऋषभ पंत का रिलेशनशिप हुआ कन्फर्म? बहन की शादी में गर्लफ्रेंड के साथ फोटो वायरल, किसके साथ चल रहा चक्कर

Rishabh Pant and Isha Negi: भारतीय टीम के धांसू विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन की शादी में क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे आए और जश्न में चार चाँद लगा दिए। महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना आदि प्लेयर्स का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें सभी ठुमके लगाते हुए दिखाए दिए हैं।

फैन्स ने हर पल इस शादी पर अपनी नज़रें गड़ाए रखी और धोनी के साथ गौतम गंभीर की फोटो काफी वायरल हुई है। गंभीर को धोनी का विरोधी माना जाता है लेकिन दोनों को एक फ्रेम में देखकर लोगों ने आश्चर्य जताया लेकिन ख़ुशी भी जताई लेकिन इससे भी एक बड़ी खबर और आई है।

rishabh pant

दरअसल ऋषभ पंत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। दावा किया गया है कि पंत की गर्लफ्रेंड भी इस शादी का हिस्सा बनी हैं और अब आधिकारिक रूप से उनके रिश्ते पर मुहर लग गई है क्योंकि वह इस शादी का हिस्सा बिना कोई जान-पहचान या रिश्ते के नहीं बन सकती।

फैन्स का मानना है कि ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी हैं और उनकी तस्वीर पंत के साथ भी नज़र आई है। नेगी के इन्स्टाग्राम अकाउंट पर सजी-धजी एक तस्वीर दिखाई दी है और बाद में पंत के साथ भी एक ग्रुप फोटो में उनके होने का दावा किया जा रहा है, इससे दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को एक बार फिर से हवा मिली है।

अब जो तस्वीर वायरल हुई है, उसमें महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी हैं। उनके साथ ऋषभ पंत और ईशा नेगी नज़र आ रहे हैं, कुछ अन्य लोग भी इसमें हैं। इससे साफ़ हो जाता है कि मामला तो गंभीर है और अफवाहों का बाजार भी ऐसे ही गर्म नहीं हो जाता है। दोनों के बीच कुछ तो चल ही रहा है।

ईशा नेगी ने जब इन्स्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट की, तो फैन्स ने डिमांड कर दी कि एक फोटो तो ऋषभ पंत के साथ भी पोस्ट कर दो। इसके बाद कुछ लोगों ने पंत के साथ नेगी की ग्रुप फोटो का जुगाड़ कर दिया। फैन्स ने इसकी सराहना भी की है और ख़ुशी भी जताई है कि अंततः दोनों एक साथ नज़र आ गए हैं। हालांकि पंत और नेगी ने कभी अपने रिश्ते के बारे में कोई बात नहीं की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+