'भूल गया हूं IPL ने तोड़ा था दिल', क्या मानव सुथार हैं वो बाएं हाथ के स्पिनर, जिसकी टीम इंडिया को है तलाश

मानव सुथार के तौर पर भारत को एक बहुत अच्छा युवा बाए हाथ का स्पिनर मिल सकता है। मानव इमर्जिंग एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में हुए मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करके टीम इंडिया को जीत दिलाई है।

मानव अपनी गेंदबाजी में बहुत प्रभावशाली थे। उनकी वेरिएशंस बहुत शानदार थी और ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी भी बड़ी खतरनाक थी। मानव की बॉलिंग के दम पर भारत ने पाकिस्तान को मिडिल ओवर में भी लगातार झटके दिए। (Image- Instagram)

Manav Suthar

इससे पहले शुरुआती ओवरों में राज्यवर्धन हेंगरगेकर ने विकेट दिलाए थे। मानव राजस्थान के श्रीगंगानगर से जिस एरिया से आते हैं, वहां से पाकिस्तान बॉर्डर मात्र 5 किलोमीटर दूरी पर है। मानव की बेहतरीन गेंदबाजी को देखते हुए उनका चयन इंडिया ए से पहले दिलीप ट्रॉफी में हुआ था।

असल में इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी के 6 मैचों में 39 विकेट हासिल करके सबको प्रभावित किया था। मानव ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए बताया है, "मैं पहले उम्मीद कर रहा था, कि मेरा नाम टीम में होगा। मैंने पिछले डोमेस्टिक सीजन में भी अच्छा किया था। मैं सेंट्रल जोन के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज था। इसने मुझे दिलीप ट्रॉफी और इंडिया ए दोनों के लिए चयन दिलाने में रोल निभाया है। मैं काफी खुश हूं और अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं।"

मानव आईपीएल 2020 की नीलामी का भी हिस्सा थे लेकिन उनको किसी ने नहीं खरीदा। मानव के कोच ने बताया कि उनका टारगेट इंडिया के लिए खेलना होना चाहिए। इसलिए मानव अब आगे की ओर देख रहे हैं। हालांकि आईपीएल में सिलेक्शन ना मिलने से निराशा हुई थी। वे पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस नेट बॉलर भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की जीत के बाद क्या है WTC 2023-25 अंक तालिका की स्थिति, टीम इंडिया है कौन से नंबर पर?

उन्होंने कहा, "आईपीएल में थोड़ा दिल जरूर टूटा, लेकिन अब मैं उसको भूल चुका हूं; क्योंकि मैंने अब दो मौकों को हासिल लिया है। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जहां पर भी मुझे मौका मिले, मैं वहां अपनी प्लेइंग इलेवन में छाप छोड़ कर जाऊं।"

मानव अपनी स्पिन गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी के लिए भी काफी कारगर खिलाड़ी साबित होते हैं। उन्होंने हाल के समय में राजस्थान की टीम के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली है जिसके चलते वे एक बेहतरीन ऑलराउंड प्रतिभा भी बन जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+