गौतम गंभीर को कोचिंग से हटाने की तैयारी? BCCI की योजना को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन और कोच की रणनीतियों पर उठते सवालों के बीच एक बड़ी रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है। रिपोर्ट के अनुसार टेस्ट कोच के रूप में उनकी छुट्टी करने की योजना पर काम हो सकता है लेकिन उनके पास भी पावर कम नहीं है।

दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई (BCCI) गंभीर को टेस्ट कोच के पद से हटाने पर विचार कर रहा है। अगर ऐसा होता है, तो भारतीय क्रिकेट में यह हाल के वर्षों का सबसे बड़ा बदलाव होगा। गंभीर की जगह टेस्ट कोच के लिए एक अन्य शख्स को अप्रोच करने की खबर भी आई है।

gautam gambhir

Gautam Gambhir को लेकर बड़ा खुलासा

पीटीआई के अनुसार गंभीर को बोर्ड में मजबूत समर्थन प्राप्त है। टी20 में तो वह कोच बने रहेंगे लेकिन टेस्ट का कुछ पता नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन के बाद गंभीर के भविष्य पर चर्चा हो सकती है। रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट के ताकतवर गलियारों में मजबूत समर्थन हासिल है और जाहिर है कि अगर भारत टी20 विश्व कप का खिताब बरकरार रखते हैं या कम से कम फाइनल तक पहुंचाते हैं, तो वह बिना किसी रुकावट के अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या गंभीर का कार्यकाल टेस्ट क्रिकेट में कब तक रहता है।

Gautam Gambhir के पक्ष में क्या?

गंभीर के पक्ष की बात यह है कि फिलहाल रेड बॉल फॉर्मेट में विकल्प बहुत कम हैं, खासकर तब, जब वीवीएस लक्ष्मण सीनियर टेस्ट टीम के कोच बनने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बताया जाता है कि एक बार लक्ष्मण को अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

भारत की टीम 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज़ के साथ एक बार फिर मैदान पर उतरेगी। इस दौरे में दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज़ के समापन के बाद भारत 2026 टी20 विश्व कप की सह-मेजबानी की तैयारियों में जुट जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+