BCCI को लगने वाला है 625 करोड़ का झटका? ड्रीम 11 के बाद एक और कंपनी से टूटेगा करार, क्या है पूरी डील
BCCI: ऑनलाइन गेमिंग कानून आने के बाद सबसे ज्यादा असर क्रिकेट बिजनेस पर ही पड़ा है। भारत में इस खेल के करोड़ों चाहने वाले हैं। मैच से पहले ऑनलाइन गेमिंग पर पैसा लगाकर कमाई करने की चाह रखने वाले फैन्स हर बार किस्तम आजमाते थे लेकिन अब इस पर रोक लग गई।
पैसे लगाकर किसी गेम को खेलने की अनुमति नहीं होने से गेमिंस कंपनियों और बीसीसीआई दोनों को नुकसान हुआ है। बोर्ड से ज्यादा तगड़ा नुकसान तो उन कंपनियों को हुआ है, जो इस सेक्टर में ऑपरेट करती थीं। ऑनलाइन गेमिंग कानून के आते ही बीसीसीआई का एक बड़े ब्रांड से करार समाप्त हो गया।

ड्रीम इलेवन के साथ बोर्ड का सफर समाप्त हो गया और इसकी घोषणा भी कर दी गई। एशिया कप के लिए फ़िलहाल भारतीय टीम के पास कोई जर्सी स्पॉन्सर नहीं है। ड्रीम इलेवन के पास भारतीय टीम की जर्सी के अधिकार थे, जो अगले साल तक के लिए थे।
उसी तरह एक और कंपनी के साथ करार टूटने की पूरी संभावना जताई गई है। आईपीएल के लिए माय इलेवन सर्कल ने पांच सालों के लिए करार किया था, यह 125 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से था, जो अब समाप्त होता हुआ नज़र आ रहा है क्योंकि बिजनेस ही समाप्त हो गया। बोर्ड के साथ पूरे पांच सालों के लिए कुल 625 करोड़ रुपये का अनुबंध था।
फ़िलहाल आईपीएल दूर है, शायद इसी वजह से माय इलेवन सर्कल (My11 Circle) के साथ करार टूटने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने पर यह अनुबंध टूटना तय माना जा रहा है। आने वाले कुछ ही समय में स्थिति साफ हो जाएगी।
My11Circle ने क्या कहा था?
कंपनी ने कहा था कि गेमिंग कानून आने के बाद माय इलेवन सर्कल ने बयान देते हुए कहा था कि 'प्रमोशन और ऑनलाइन गेमिंग विनियमन विधेयक 2025' के पारित होने के बाद, हम My11Circle पर तत्काल प्रभाव से सभी रियल मनी गेमिंग सेवाओं को निलंबित कर रहे हैं। हमारे खिलाड़ी हमारे हर काम के केंद्र में हैं।
सभी खिलाड़ी अपने वॉलेट से अपने बचे हुए पैसे को आसानी से निकाल सकेंगे और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से सहज और बिना किसी परेशानी के हो। अब से, कोई भी नया कैश डिपॉजिट स्वीकार नहीं किया जाएगा, और रियल मनी से जुड़े गेम्स हमारे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं होंगे।
हम देश में ऑनलाइन गेमिंग समुदाय की सेवा और मनोरंजन करते रहेंगे, पूरी तरह से कानून के दायरे में रहकर। हम अपने खिलाड़ियों को भविष्य की नई और रोमांचक पहलों के बारे में नियमित रूप से जानकारी देते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications