इरफ़ान पठान टीम इंडिया का कोच होंगे तो क्या करेंगे? यह नया नियम लागू करने की जताई इच्छा

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने भारतीय टीम के साथ काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि अगर मैं टीम इंडिया का कोच होता तो एक खास काम करता। पठान ने स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों के साथ मिलकर एक योजना का खुलासा किया।

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में पठान ने कहा कि अगर आप बल्लेबाज हैं, तो नेट्स पर बैटिंग करें लेकिन कुछ ओवर्स की गेंदबाजी भी करें। अगर टी20 वर्ल्ड कप में जरूरत होती है, तो ऐसा करना चाहिए। आप बिना गेंदबाजी किये सिर्फ बैटिंग करके नहीं निकल सकते।

irfan pathan

पठान ने कहा कि विशुद्ध बल्लेबाज गेंदबाजी नहीं करते, रोहित शर्मा विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव तीनों गेंदबाजी नहीं करते। वहां हम थोड़ा पीछे रह जाते हैं। अगर इनमें से कोई एक भी गेंदबाजी करता है, तो टीम कॉम्बिनेशन में फायदा होने वाला है।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि अगर आप इंग्लैंड के लिविंगस्टोन का उदाहरण लेते हैं या मोईन अली और विल जैक्स सभी गेंदबाजी करते हैं। चार-पांच मुख्य गेंदबाज होने के बाद भी ये खिलाड़ी अच्छी गेंदबाजी कर लेते हैं। ऐसा होना चाहिए।

टी20 वर्ल्ड कप में पठान ने दो गेंदबाजी कॉम्बिनेशन की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छह गेंदबाजों की लाइनअप में अक्षर पटेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। चार मुख्य गेंदबाजों के साथ ही हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी गेंदबाजी कर सकते हैं। इससे भारतीय टीम के पास गेंदबाजी ऑप्शन बढ़ जाते हैं।

गौरतलब है कि टीम इंडिया की गेंदबाजी में कुछ विकल्प बढ़ने जरूरी हैं। किसी दिन चार मुख्य गेंदबाजों में से कोई दो खराब प्रदर्शन करते हैं, तो विकल्पों को आजमाया जा सकता है। अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं। शिवम दुबे के साथ भी यही बात लागू होती है। वह बैटिंग ज्यादा अच्छी करते हैं और गेंदबाजी करने में भी सक्षम हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+