इरफ़ान पठान के तंज़ पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, एक लाइन के वायरल पोस्ट ने मचाई तबाही

Irfan Pathan: एशिया कप में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को तीन बार धोया था। इसके बाद अब महिला वर्ल्ड कप में भारतीय महिलाओं ने भी वही काम किया है। भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 12वीं बार पराजित करने का काम किया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इस जश्न के माहौल में भला इरफ़ान पठान कैसे पीछे रह सकते थे। उनके एक पोस्ट ने तहलका मचा दिया।

लगातार चौथे रविवार भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी दी। तीन बार एशिया कप में (फाइनल सहित) और अब महिला वर्ल्ड कप में भी वही काम जारी है। क्रिकेट की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विता में भारत की बादशाहत कायम है, और हर मुकाबले के साथ यह दबदबा और गहरा होता जा रहा है।

irfan pathan

Irfan Pathan ने क्या लिखा

इरफ़ान पठान ने एक्स पर लिखा कि बस एक और रविवार। खाना, सोना, जीतना, फिर से वही दोहराना। इरफ़ान पठान टीम इंडिया के फैन्स के जश्न में शामिल हो गए और इस पोस्ट ने पाकिस्तान में मिर्ची लगाने का काम किया है। वह अक्सर इसी तरह के पोस्ट करते हैं। एशिया कप में भी जब भारत ने पाक को हराया, तो पठान के यही पोस्ट आए। संडे को मैच वाला पोस्ट तो वह जानबूझकर लिखते हैं।

Irfan Pathan ने दूसरे पोस्ट में दी बधाई

पाकिस्तानी फैन्स को सिर्फ जलन के अलावा कुछ नसीब नहीं हो रहा है। पठान के पोस्ट पर काफी लोगों ने कमेंट्स और लाइक किये। जलाने वाला पोस्ट करने के बाद पठान ने एक और पोस्ट किया, इसमें टीम की तारीफ करते हुए जीत की बधाई दी। इस तरह दो बार उनकी तरफ से पाकिस्तान को मिर्ची लगाने वाला काम किया गया।

गौरतलब है कि कोलंबो में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 247 रनों का स्कोर हासिल किया। जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम महज 159 के स्कोर पर आउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+