IPL 2023: 'काश मैं उनकी कप्तानी में खेला होता', रोहित को लेकर इरफान पठान ने कही दिल की बात
Irfan Pathan praises Rohit Sharma's captaincy: रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस एक बार फिर आईपीएल खिताब के बेहद करीब पहुंच गई है।

Irfan Pathan lauds Rohit Sharma's captaincy in IPL 2023: आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर खुद को आईपीएल की रेस में बनाए रखा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार लखनऊ को हराने का काम किया है।
मुंबई ने 81 रन से जीता मैच: करो या मरो वाले इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए और लखनऊ की पारी को महज 101 रन पर ही ढेर कर दिया। इस धमाकेदार जीत के पीछे मुंबई की जबरदस्त गेंदबाजी और रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी रही।
प्रभावित हुए इरफान पठान: रोहित शर्मा की कप्तानी देखकर पूर्व भारतीय गेंदबाज इरफान पठान काफी प्रभावित नजर आए। इरफान ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि रोहित को अपने गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करना आता है। रोहित शर्मा एक गेंदबाज कप्तान हैं, जिस तरह से वह युवाओं को संभालते हैं और बैक करते हैं, काश मैं अपने करियर में उनकी कप्तानी में खेला होता।
गुजरात टाइटंस से होगा सामना: लखनऊ को हराने के बाद अब मुंबई इंडियंस का सामना क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस से सामना होगा। दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात को पहले क्वालीफायर मैच में चेन्नई के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
मुंबई-चेन्नई का हो सकता है फाइनल: सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस एक बार फिर मुंबई और चेन्नई का फाइनल मैच देखने की बात कर रहे हैं। आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच सबसे अधिक बार फाइनल मुकाबला खेला गया है। इतना ही नहीं इन दोनों टीमों ने सबसे अधिक बार खिताब भी अपने नाम किया है। ऐसे में एक बार फिर चेन्नई और मुंबई के बीच फाइनल देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications