दो पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के बीच नहीं थमा ट्विटर वॉर! अब इरफान पठान ने अमित मिश्रा पर किया पलटवार
नई दिल्ली, अप्रैल 23। कथित तौर पर टीम इंडिया के दो पूर्व खिलाड़ियों इरफान पठान और अमित मिश्रा के बीच शुरू हुआ ट्विटर वॉर अभी खत्म नहीं हुआ है। शनिवार को इरफान पठान ने एक और ट्वीट कर इस बहस को जारी रखा। इरफान पठान ने अपने नए ट्वीट में संविधान की प्रस्तावना की फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है, 'मैंने हमेशा इसका पालन किया है और मैं अपने खूबसूरत देश के प्रत्येक नागरिक से इसका पालन करने की अपील भी करता हूं। कृपया इसे पढ़ें और फिर से पढ़ें।' हालांकि इरफान ने अपने ट्वीट में अमित मिश्रा का ना तो नाम लिखा है और ना ही उन्हें टैग किया है।

कैसे शुरू हुआ दोनों खिलाड़ियों के बीच ट्विटर वॉर
आपको बता दें कि इरफान और अमित मिश्रा के बीच इस ट्विटर वॉर की शुरुआत शुक्रवार को पठान के ही एक ट्वीट को लेकर हुई थी, जिसमें उन्होंने अपनी एक बात को 'लेकिन' शब्द के साथ अधूरा छोड़ दिया था। पठान के उस ट्वीट को अमित मिश्रा ने पूरा किया था। इतना ही नहीं पठान अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुए थे। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं कि आखिर क्या है यह विवाद।
Always followed this and I urge each citizen of our beautiful country to follow this. Please read and re-read… 🇮🇳 pic.twitter.com/Vjhf6k3UaK
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 23, 2022
क्या है पूरा मामला?
इरफान पठान ने शुक्रवार ट्विटर पर लिखा था, 'मेरा देश, मेरा खूबसूरत देश, धरती पर सबसे महान देश बनने की क्षमता रखता है, लेकिन...।' पठान ने इस 'लेकिन...' शब्द के साथ ही अपनी बात को अधूरा छोड़ दिया था। इसके बाद पठान सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए और अमित मिश्रा ने जवाब में एक ट्वीट किया। मिश्रा ने लिखा था, 'मेरा देश, मेरा खूबसूरत देश, धरती पर सबसे महान देश बनने की क्षमता रखता है। सिर्फ तभी भी जब कुछ लोगों को यह एहसास हो कि हमारा संविधान पालन की जाने वाली पहली किताब है।'












Click it and Unblock the Notifications