'हमें खुद पर यकीन है, अपने दिन किसी को भी हरा देंगे', आयरलैंड के स्पिनर ने दी भारत को चुनौती

IRE vs IND T20I: भारत और आयरलैंड की टीमें कल यानी 18 अगस्त को डबलिन में द विलेज में एक दूसरे के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। आयरलैंड के स्पिनर बेन वाइट भारत की इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। वाइट का कहना है कि आयरलैंड की टीम मजबूत है, जो भारत को आगामी टी20 सीरीज में हराने में सक्षम है।

भारत ने अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, जबकि आयरलैंड ने अपनी पहली पसंद के खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए चुना है। (Image- Ben White Instagram)

Ben White

व्हाइट ने बीबीसी से कहा, "हम अपने दिन किसी भी टीम को हरा सकते हैं - आप कभी नहीं जानते कि क्या हो सकता है, और आपको खुद पर यकीन करना होगा। भारत के खिलाफ घर में खेलना बहुत बड़ी बात है, वे दुनिया की सबसे अच्छी टीम हैं, लेकिन हम भी इस चुनौती का आनंद ले रहे हैं।"

भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से हार का सामना किया था और अब वह जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में पॉल स्टर्लिंग एंड कंपनी को मात देने की कोशिश करेगा।

व्हाइट ने 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 21 विकेट लिए हैं। इस खिलाड़ी ने अपने विकेटों की सूची में सबसे ऊपर संजू सैमसन को रखा है। भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजी के अच्छे खिलाड़ी बताते हुए व्हाइट ने कहा कि वह अपनी रणनीति को नहीं बदलेंगे।

"वह (सैमसन) पिछले कुछ वर्षों में बहुत अच्छे रहे हैं और उनकी टीम में कुछ बहुत ही रोमांचक प्रतिभा है - सच में, मैं किसी के भी विकेट से खुश रहूंगा।"

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2023 में भारत-पाकिस्तान की जंग, शफीक ने दी बुमराह को चुनौती, क्या होगा परिणाम?

"वे स्पिन के बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि भी डिफेंसिव होकर खेलूंगा। मैं बस विकेट लेने और अटैक करने की कोशिश करूंगा।

"हर कोई उत्साहित है और हम जिस तरह से खेलते हैं उससे हम दबाव को खत्म कर देंगे। हर गेंद पर कुछ ना कुछ होना है और हमें उनसे एक कदम आगे रहना होगा। हम इसका आनंद लेंगे। इस सीरीज में शानदार खेल होना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+