IRE vs WI: आयरलैंड-वेस्टइंडीज टी20 में कौन जीतेगा? मुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
IRE vs WI Head to Head: आयरलैंड दौरे पर वेस्टइंडीज का आज अंतिम मुकाबला है। टी20 सीरीज में अब तक दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे, दोनों ही मैचों का आयोजन नहीं हो पाया। आज का मुकाबला निर्णायक है। तीसरे और अंतिम मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी।
दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज को टी20 में तगड़ी टीम माना जाता है लेकिन घरेलू मैदानों पर आयरलैंड भी धांसू है। आयरलैंड की कमान अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग के हाथों में है। टक्कर का मैच हो सकता है।

इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय सीरीज भी खेली गई थी। वह सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई थी। पहला मैच आयरलैंड ने जीता और अगला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके बाद तीसरा और अंतिम मुकाबला वेस्टइंडीज ने अपने नाम कर लिया था।
IRE vs WI: हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज में अगर आंकड़े देखे जाएं, तो वहां भी टक्कर ही देखने को मिल रही है। विंडीज और आयरलैंड ने अब तक सबसे छोटे प्रारूप में कुल 8 बार आमना-सामना किया है। इनमें आंकड़ा 3-3 की बराबरी का रहा है। दो मुकाबलों का नतीजा नहीं आया।
IRE vs WI में कौन जीतेगा
अब तक के आंकड़ों को देखते हुए कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा सकती है, आयरलैंड अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है, इसका लाभ निश्चित रूप से मिलेगा लेकिन वेस्टइंडीज के पास भी टी20 के विशेषज्ञ प्लेयर्स हैं। दोनों टीमों के फिफ्टी-फिफ्टी आसार हैं।
वेस्टइंडीज टीम
एविन लुईस, जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमैरियो शेफर्ड, गुडकश मोती, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसैन, जाइड गुली, कीसी कार्टी, अल्ज़ारी जोसेफ
आयरलैंड टीम
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), स्टीफन डोहेनी, रॉस अडेयर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडेयर, बैरी मैकार्थी, बेंजामिन व्हाइट, जोशुआ लिटिल, लियाम मैकार्थी, गेविन होई, मैथ्यू हम्फ्रीज, टिम टेक्टर












Click it and Unblock the Notifications