Irani Cup: रेस्ट ऑफ इंडिया की जीत में चमके कुलदीप सेन, सौराष्ट्र को हराकर उठाया कप
राजकोट, 4 अक्टूबर: ईरानी कप 2022 के मुकाबले का समापन रेस्ट ऑफ इंडिया की जीत के साथ हो गया है। बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट ईरानी कप पर काफी लोगों की नजरें थे। कई फैंस भी इसमें दिलचस्प रख रहे थे क्योंकि यहां उमरान मलिक, कुलदीप सेन जैसे भविष्य के तेज गेंदबाज खेल रहे थे। इन दोनों ने रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए बढ़िया गेंदबाजी की और अपनी टीम को सौराष्ट्र के खिलाफ जीत दिलाने में भूमिका निभाई।

(फोटो सौजन्य- @BCCIdomestic ट्विटर)
पहली पारी में कुलदीप और उमरान दोनों को 3-3 विकेट मिले थे। जबकि एक और पेसर मुकेश कुमार ने 4 विकेट लिए थे। कुलदीप सेन ने फिर दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर अपनी फॉर्म को जारी रखा। इस बार उमरान को विकेट नहीं मिला पर उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की।
रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम से एक और सनसनी सरफराज खान भी खेल रहे थे जिन्होंने पहली पारी में 138 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। दूसरी पारी में उनकी बैटिंग ही नहीं आई क्योंकि जीत के लिए मिला टारगेट 31.2 ओवर में 2 विकेट पर 105 रन बनाकर हासिल कर लिया गया। कप्तान हनुमा विहारी ने भी पहली पारी में 82 रनों का योगदान दिया।
इस मैच में सौराष्ट्र की पहली पारी केवल 98 रनों पर ढेर हो गई थी। इसके जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया ने 374 रनों का स्कोर खड़ा किया था। सौराष्ट्र दूसरी पारी में 380 रन बनाने में सफल रहा क्योंकि लोअर ऑर्डर पर भरपूर योगदान दिया गया। जयदेव उनादकट ने कप्तानी पारी खेलते हुए 89 रनों का योगदान दिया।
इस मैच में मुकेश कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया है जिन्होंने सौराष्ट्र की पहली पारी 98 रनों पर समेटने के लिए उनके टॉप ऑर्डर को जल्दी आउट कर दिया था। उन्होंने दूसरी पारी में भी सबसे कसी हुई गेंदबाजी की लेकिन विकेट एक ही मिला था।
आइए एक झलक स्कोरबोर्ड पर डालते हैं-
सौराष्ट पहली पारी 98 रन आउट, मुकेश कुमार- 4 विकेट, उमेश यादव व कुलदीप सेन- 3-3 विकेट
रेस्ट ऑफ इंडिया- 374 रन पर आउट। हनुमा विहारी 82 रन, सरफराज खान 138 रन, सौरभ कुमार 55 रन। चेतन सकारिया 5 विकेट।
सौराष्ट्र दूसरी पारी- 380 रन पर आउट। जैकसन- 71 रन, प्रेरक मांकड- 72 रन, उनादकट- 89 रन। कुलदीप सेन- 5 विकेट, सौरभ कुमार- 3 विकेट।
रेस्ट ऑफ इंडिया- 31.2 ओवर में 2 विकेट पर 105 रन












Click it and Unblock the Notifications