ईरान ने BCCI से क्रिकेट स्टेडियम के लिए लगाई मदद की गुहार, धोनी और विराट को लेकर दिया बड़ा बयान

Sports News: ईरान के अंडर-19 क्रिकेट कोच असगर अली रायसी (Asghar Ali Raeisi) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से चाबहार में देश का पहला स्टेडियम बनाने में मदद करने का अनुरोध किया है। ताकि उनके खिलाड़ी भी क्रिकेट में देश का नाम आगे बढ़ा सकें।

इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा प्रशिक्षण
कोच रायसी ने एएनआई से बातचीत के दौरान बताया कि, 'ईरानी खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी क्रिकेट खेलने की प्रतिभा है, लेकिन इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण हम उन्हें प्रशिक्षित करने में विफल रहते हैं। मैं चाहता हूं कि भारत स्टेडियम बनाने में हमारी मदद करे ताकि ईरानी खिलाड़ी दुनिया में अपनी काबिलियत साबित कर सकें।'

iran cricket

उन्होंने आगे कहा कि, हम चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट प्रबंधन बीसीसीआई हमारे खिलाड़ियों और अंपायरिंग को ईरान में प्रशिक्षण दे ताकि हमारे खिलाड़ी भी अच्छे से क्रिकेट खेल सकें। हम यह भी उम्मीद करेंगे कि ईरानी खिलाड़ी आईपीएल (IPL) मैचों का हिस्सा बनें।'

दरअसल, 1910 के दशक की शुरुआत में ईरान में तेल उद्योग (Oil Industry) में काम करने वाले ब्रिटिश श्रमिकों (British workers) के माध्यम से क्रिकेट आया, लेकिन 1951 में उद्योग के राष्ट्रीयकरण के बाद यह कम हो गया। 1990 के दशक में विदेश में पढ़ रहे ईरानियों द्वारा इसे फिर से शुरू किया गया। आईसीसी ने 2018 में सभी सदस्यों को टी20 का दर्जा दिया और ईरान ने तब से यूएई, कुवैत और कतर जैसी टीमों के खिलाफ कुछ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: 'बहुत बड़ा अन्याय होगा...,' पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने PCB पर क्यों उठाए सवाल?

टीम इंडिया की हार से ईरानी भी होते हैं निराश
असगर अली रायसी ने यह भी कहा कि वह युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करने के लिए एमएस धोनी और विराट कोहली के वीडियो दिखाते हैं। कोच ने यहां तक कहा कि जब पिछले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया से हार गया तो ईरानी भी निराश हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+