IPL Winners List: यहां देखें 2008 से 2024 तक IPL जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट
IPL Winners List from 2008 to 2024: आईपीएल 2024 का विस्फोटक सीजन रविवार 26 मई को समाप्त हुआ। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को एकतरफा अंदाज में केकेआर की टीम ने जीतने में कामयाबी हासिल की। केकेआर के सामने हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रनों पर सिमट गई। जिसे केकेआर ने 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
साल 2008 में हुई थी IPL की शुरुआत
आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। साल 2008 से लेकर अब तक17 टीमों ने आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। आईपीएल में इस सीजन 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। लंबे समय तक आईपीएल 8 टीमों के बीच खेली जाती रही है। लेकिन पिछले कुछ सीजन से इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लेकिन इनमें से सिर्फ सात टीम ही ऐसी हैं जो ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही है।

मुंबई-चेन्नई का रहा है दबदबा
आईपीएल ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड सबसे अधिक बार चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के नाम है। इन दोनों ही टीमों ने पांच-पांच बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का यह सीजन अच्छा नहीं गुजरा। इन दोनों ही टीमों को प्लेऑफ में एंट्री नहीं मिली थी।
राजस्थान को मिली थी पहली ट्रॉफी
आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। राजस्थान की तरफ से इस सीजन में शेन वॉटसन ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी दिया गया।
चेन्नई ने साल 2010 में जीता था पहला खिताब
वहीं अगले साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स ने एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को हराकर आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। जबकि आईपीएल 2010 में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रॉफी नसीब हुई थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज कर आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी।
डालते हैं साल 2008 से 2024 तक आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले विजेता टीमों की लिस्ट पर
साल 2008 राजस्थान रॉयल्स
साल 2009 डेक्कन चार्जर्स
साल 2010 चेन्नई सुपर किंग्स
साल 2011 चेन्नई सुपर किंग्स
साल 2012 कोलकाता नाइट राइडर्स
साल 2013 मुंबई इंडियंस
साल 2014 कोलकाता नाइट राइडर्स
साल 2015 मुंबई इंडियंस
साल 2016 सनराइजर्स हैदराबाद
साल 2017 मुंबई इंडियंस
साल 2018 चेन्नई सुपर किंग्स
साल 2019 मुंबई इंडियंस
साल 2020 मुंबई इंडियंस
साल 2021 चेन्नई सुपर किंग्स
साल 2022 गुजरात टाइटंस
साल 2023 चेन्नई सुपर किंग्स
साल 2024 कोलकाता नाइट राइडर्स












Click it and Unblock the Notifications