IPL Unique Records: आईपीएल के सबसे तेज स्ट्राइक रेट वाले धुरंधर, टॉप-5 में है सिर्फ एक ही प्रोपर बल्लेबाज

आईपीएल के इस यूनीक रिकॉर्ड में आप सबसे तेज स्ट्राइक से रन बनाने वाले ऐसे 5 धुरंधर पाएंगे जिनमें सही मायनों में बल्लेबाज एक ही है। बाकी या तो गेंदबाज हैं या फिर ऑलराउंडर।

IPL Unique Records

आईपीएल 2023 सीजन अपने धमाकेदार अंदाज के साथ शुरू हो गया है जहां गुजरात टाइटंस की टीम ने डिफेंडिंग चैंपियंस के टैग को बरकरार रखते हुए पहले ही मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स टीम को मात दी। दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने केकेआर को मात देकर अपने घर पर बढ़िया शुरुआत की। आईपीएल का 'होम और अवे फॉर्मेट' रन बनाने के मामले में काफी तेज होने जा रहा है। ऐसा लगता है मेजबान टीमों को अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलने जा रहा है। अभी सीजन की शुरूआत ही है और जिस तरह से कुछ पारियों को देखा गया है उसके हिसाब से यहां बहुत तेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी देखने के लिए मिलेगी।

अगर हम आईपीएल इतिहास के सबसे तेज रन बनाने वाले बल्लेबाजों को देखते हैं तो टॉप-फाइव में ऐसे नाम नजर आते हैं जहां प्रॉपर बल्लेबाज केवल एक ही हैं। यहां ऐसे बल्लेबाजों की लिस्ट है जिन्होंने कम से कम 50 आईपीएल मैच खेले हैं यानी ये महज तुक्का नहीं है बल्कि आईपीएल में पूरे अंदाज में की गई तूफानी बल्लेबाजी है। आइए देखते हैं इस लिस्ट में किन खिलाड़ियों के नाम शामिल है-

5. राशिद खान

नंबर पांच पर हैं गुजरात टाइटंस के मौजूदा खिलाड़ी और पहले सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल चुके राशिद खान। खान आईपीएल में 93 मैच खेलते हुए 154.5 रन बना चुके हैं जो बताता है कि वे अपनी बैटिंग में से मैच पलट सकते हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 के शुरुआती मैच में ऐसा करके दिखाया भी है। राशिद एक लेग स्पिनर हैं।

4. क्रिस मॉरिस

आईपीएल के इस पूर्व खिलाड़ी ने कई टीमों के साथ खेला है। उन्होंने 81 मैचों में 155.27 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए। इस दौरान 51 पारियां खेली। मॉरिस भी एक ऑलराउंडर थे। वे तेज गेंदबाजी और लोअर ऑर्डर पर बल्लेबाजी करते थे।

3. वीरेंद्र सहवाग

लिस्ट में प्रॉपर बल्लेबाज के तौर पर एकमात्र खिलाड़ी है वीरेंद्र सहवाग जिन्होंने आईपीएल के 104 मैचों में 155.44 का स्ट्राइक रेट निकाला। उन्होंने इस दौरान 104 पारियां भी खेली है। सहवाग दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के हिस्से रह चुके हैं।

2. सुनील नरेन

नंबर दो पर केकेआर के स्पिनर सुनील नरेन आते हैं जो अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए भी मशहूर रहे हैं। उन्होंने 148 मैचों में 86 पारियां खेलते हुए 162.69 के तूफान स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। नरेन आज भी तेजी से बल्लेबाजी कर सकते हैं लेकिन अब टॉप ऑर्डर पर नहीं आते।

IPL Unique Records

1. आंद्रे रसेल

नंबर एक पर हैं दुनिया के सबसे तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला है। वे मुख्य तौर पर केकेआर के लिए ही जाने जाते हैं और उन्होंने अभी तक आईपीएल के 98 मैचों में 80 पारियां खेलते हुए 177.8 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+