Hardik Pandya की रेंज रोवर की मुंबई में लगी सेल? इस कीमत में आपकी हो सकती है ये स्पोर्ट्स कार
Hardik Pandya Range Rover: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की लग्जरी लाइफस्टाइल और कारों के प्रति उनका शौक किसी से छिपा नहीं है। अब उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर ऑटोमोबाइल बाजार से आ रही है। हार्दिक पंड्या की इस्तेमाल की हुई लग्जरी एसयूवी (SUV) रेंज रोवर मुंबई में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस हाई-एंड कार को देखने और खरीदने के लिए कार प्रेमियों और क्रिकेट फैंस के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।
1.35 करोड़ रुपए मांगी गई है कीमत (Hardik Pandya Range Rover)
यह गाड़ी मुंबई के अंधेरी वेस्ट (लोखंडवाला) स्थित इनफिनिटी मॉल में डायनेमिक मोटर्स नामक लग्जरी कार डीलर के पास बिक्री के लिए रखी गई है। डीलर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस व्हाइट कलर की रेंज रोवर वोग 4.4 एलडब्ल्यूबी ऑटोबायोग्राफी (Range Rover Vogue 4.4 LWB Autobiography) की कीमत 1.35 करोड़ रुपए तय की गई है। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक इस गाड़ी के रजिस्टर्ड ओनर आज भी खुद हार्दिक पंड्या (पंड्या हार्दिक हिमांशु) हैं।

ऐसी है गाड़ी की कंडीशन और खासियत
यह कार 2019 का मॉडल है और डीजल इंजन के साथ आती है। यह लग्जरी एसयूवी अब तक लगभग 80,000 किलोमीटर चल चुकी है। डीलर के पास गाड़ी का पूरा कंपनी सर्विस रिकॉर्ड उपलब्ध है। कार महाराष्ट्र (MH) में रजिस्टर्ड है और इस पर व्यापक इंश्योरेंस कवर मौजूद है। इस कार का सबसे बड़ा आकर्षण इसका वीवीआईपी (VVIP) रजिस्ट्रेशन नंबर '1234' है, जो इसकी वैल्यू को और बढ़ाता है।
लग्जरी फीचर्स से लैस है कार
हार्दिक पंड्या की यह रेंज रोवर लुक और कम्फर्ट के मामले में बेहद खास है। सफेद रंग की इस कार के इंटीरियर को प्रीमियम रेड कलर का कस्टमाइज्ड लुक दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन, सॉफ्ट-क्लोज डोर्स, जेस्चर-कंट्रोल टेलगेट (बिना छुए खुलने वाला डिग्गी गेट) और ऑटोमैटिक फुटस्टेप्स दिए गए हैं।
इसके अलावा केबिन में एग्जीक्यूटिव-क्लास रियर सीटिंग और फ्रंट में 24-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीटें हैं, जो हीटिंग, कूलिंग और मसाज फंक्शन से लैस हैं।















Click it and Unblock the Notifications