कमल हासन क्यों करते हैं एमएस धोनी को पसंद? खोले कई राज, बताया इस 'छोटे शहर' के क्रिकेटर में क्या है खास
MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग अपने अंतिम दौर में है। कल, 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स को एक दिलचस्प मुकाबले में मात देते हुए रॉयल चैलेंजर बैंगलोर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। कोलकाता, राजस्थान और हैदराबाद की टीमें पहले से प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी।
मैच के अंतिम ओवर में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 13 गेंदों की अपनी पारी में 25 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192.31 का रहा। हालांकि, चेन्नई मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाई लेकिन हरतरफ धोनी की चर्चा जरुरी रही।
यह भी देखें: 'जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं', CSK की हार पर धोनी को लेकर ये क्या कह रहे हैं लोग?

ऐसा कहा जा रहा है कि धोनी का ये अंतिम आईपीएल सीजन था। इस लिहाज से कल का मुकाबला उनका अंतिम आईपीएल मुकाबला। इसी बीच एमएस के पुराने प्रशंसक रहे, एक्टर कमल हासन का धोनी की तारीफ करते एक वीडियो सामने आया है।
कमल हासन कई वर्षों से एमएस धोनी के प्रशंसक रहे हैं। उन्होने एक बार फिर क्रिकेटर की तारीफ करते हुए उनकी जर्नी को सराहा है। दरअसल, कमल अपनी आगामी फिल्म इंडियन 2 के प्रमोशन के सिलसिले में स्टार्स स्पोर्ट्स पर स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान हासन ने बताया कि उन्हें धोनी के बारे में क्या पसंद है।
कमल ने धोनी का जिक्र करते हुए "इक्विपोइज" शब्द का इस्तेमाल किया। इक्विपोइज अंग्रेजी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ संतुलित होता है। कमल हसन ने कहा कि किसी भी समय वह अपना संतुलन बनाए रख सकते हैं और खेल का दबाव का उस आदमी (एमएस धोनी) पर असर नहीं करता।
कमल ने की धोनी की तारीफ
कमल ने कहा, ''आप उनके स्टारडम को भूल जाएं, आप उस व्यक्ति के प्रयास को देखिए, जहां से उसने शुरुआत की थी। यह एक युवा संभ्रांत कॉलेज लड़के के क्रिकेटर बनने की सामान्य कहानी नहीं है। हमने यही सुना है। मैं पटौदी के नवाब, नारी कॉन्ट्रैक्टर, इंजीनियर साहब, जयसिम्हा के समय की बात कर रहा हूं। वे सभी संभ्रांतवादी लोग हैं। गली क्रिकेट के चरम पर... लेकिन, यह लड़का किसी छोटे शहर से आया था। किशोरावस्था में उन्होंने डेब्यू नहीं किया था। उनके कैरियर के स्पेन (समय रेखा) को देखिए। मैं इस वजह से उनकी प्रशंसा करता हूं।"
कमल ने धोनी को बताया 'संतुलित'
कमल ने आगे कहा, "एक शब्द है, जिसे मैं अपनी शब्दावली में लगातार उपयोग करता हूं और वह (धोनी) इसका एक आदर्श उदाहरण है। मैं इसका एक तरह से जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करता हूं क्योंकि मुझे यह शब्द बहुत पसंद है। यह मेरे लिए सिर्फ एक शब्द नहीं, एक नजरिया है, और इसे इक्विपॉइज कहा जाता है। किसी भी समय, आप अपना संतुलन बनाए रखते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "खेल का दबाव इस आदमी पर नहीं जाता। मैं इसकी प्रशंसा करता हूं क्योंकि जब वह एक्शन कहते हैं तो ऐसा ही होता है। दबाव इतना ज्यादा है और हमेशा ऐसा नहीं होता कि वह कट कह सके। हमेशा एक और मैच, एक और ओवर होता है, लेकिन दबाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें और इसे मेन्टेन करें, न केवल अपने लिए बल्कि पूरी टीम के लिए, मैं इसी चीज की प्रशंसा करता हूं।"
कमल ने पहले भी धोनी की तारीफ की थी
अगस्त 2020 में भी धोनी के भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद कमल ने ट्वीट कर उनके योगदान के लिए उनका धन्यवाद कहा था। उन्होंने लिखा था, "प्रिय एमएस धोनी, यह दिखाने के लिए कि कैसे आत्मविश्वास खेल और जीवन में उपलब्धि हासिल करने में मदद कर सकता है, आपका धन्यवाद। एक छोटे शहर से निकलकर देश के हीरो बनने तक, आपके परिकलित जोखिम और शांत व्यवहार को टीम इंडिया याद करेगी। खुशी है कि चेन्नई के साथ आपकी लव स्टोरी जारी है।"
यह भी देखें: RCB vs CSK: आरसीबी ने चेन्नई को हराकर किया प्लेऑफ़ में क्वालीफाई, धोनी की टीम हुई बाहर












Click it and Unblock the Notifications