'जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं', CSK की हार पर धोनी को लेकर ये क्या कह रहे हैं लोग?
CSK MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL प्लेऑफ में चेन्नई सुपरकिंग्स नहीं पहुंच पाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 27 रन की हार के बाद सीएसके आईपीएल से बाहर हो गई है। सीएकके की हार के महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।
एमएस धोनी को सोशल मीडिया पर दो वजहों से ट्रेंड कर रहे हैं। एक वजह, सीएसके की हार को लेकर उनको ट्रोल किया जा रहा है। दूसरी वजह, फैंस को डर है कि ये धोनी का आखिरी मैच था।

सीएसके की हार को लेकर धोनी के ट्रोल करने वालों ने लिखा है कि अगर वो चाहते थे कि प्लेऑफ में जरूर टीम होती। असल में कुछ यूजर का कहना है कि जब धोनी बल्लेबाजी करने आए तो सीएसके 219 रन बनना लगभग अंसभव दिख रहा था लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जो समीकरण थे, वे मुमकिन थे।
गौरतलब है कि आखिरी ओवर में आरसीबी के गेंदबाज यश दयाल की पहली गेंद पर जब धोनी ने छक्का मारा तो लगा मानो धोनी एक यादगार जीत दिलाएंगे लेकिन वो अगली ही गेंद पर आउट हो गए। धोनी के आउट होने के बाद ही आरसीबी जीत का जश्न मनाने लगी थी उन्हें एहसास हो गया था कि अब लगातार छठी जीत के साथ वह प्लेऑफ में पहुंच रहे हैं।
धोनी को लेकर लोगों को क्यों आई 'प्रभु राम' की याद
इन सब के बीच धोनी को एक लेकर एक ट्वीट जो बहुत वायरल हो रहा है, वो है, भगवान राम से जुड़ा हुआ। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ''जो प्रभु राम का नहीं वो किसी काम का नहीं'' इस ट्वीट पर सैकड़ों कमेंट और लाइक्स हैं।
कुछ अन्य यूजर ने भी इससे मिलता जुलता पोस्ट किया है। असल में जनवरी में अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन के लिए धोनी को निमंत्रण मिला था लेकिन वह नहीं गए थे। इसी बात को आधार बनाकर सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए जा रहे हैं और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
धोनी के ट्रोलर को फैंस ने दिया जवाब
धोनी को 'प्रभु राम' का नाम लेकर ट्रोल करने वालो को फैंस ने खूब धोया है। एक यूजर ने कहा, ''गया तो कोहली भी नहीं था अयोध्या तो वह भी राम का नहीं हुआ तो जीत कैसे गया?? राम जी ने हराया नहीं कोहली को ??''
एक अन्य यूजर ने कहा, ''यह गलत बात है आप अपनी आस्था किसी पर थोप नहीं सकते। हमारा काम था निमंत्रण देना ,अगर कोई नहीं आया तो उसको राम विरोधी कहना गलत बात है। हमें यह उनके व्यक्तिगत निर्णय पर छोड़ देना चाहिए। हां अगर वो निमंत्रण अस्वीकार करते तो गलत होता और फिर हम सभी उसकी आलोचना जरूर करते। हो सकता है कोई उनका निजी कारण हो जो वो किसी के सामने ना रखना चाहें।''
वहीं कई यूजर ने लिखा है कि ऐसी बातों का क्या मतलब है। खेल से इसका क्या लेना देना है। एक यूजर ने लिखा, 'ट्रॉफी के लिए तरसते भारत मे ट्रॉफी की बारिश कराने वाला यही माही है, बाकी तुम जैसे मंदबुद्धि लोग ही ऐसा लिख सकते हैं...। प्रभु श्री राम तुम्हे सद्बुद्धि दें।'
CSK की हार के बाद RCB की टीम से बिना हाथ मिलाए चले गए धोनी
CSK की हार के बाद एमएस धोनी ने आरसीबी टीम से हाथ नहीं मिलाया था। वो हार के बाद सीधे स्टेडियम से निकलकर ड्रेसिंग रूम में चले गए थे। ये देखकर फैंस को काफी झटका लगा है।
सीएसके की हार के बाद धोनी लाइन में सबसे आगे चले गए, जहां सीएसके के खिलाड़ी आरसीबी के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए तैयार हो रहे थे, लेकिन वह फिर वापस ड्रेसिंग रूम की ओर चले गए। ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय धोनी ने केवल आरसीबी स्टाफ से हाथ मिलाया और मैदान से बाहर चले गए।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications