क्या CSK में होने जा रही है ऋषभ की एंट्री! धोनी से मिले थे पंत, सुरेश रैना ने खोला बड़ा राज
IPL Retention 2025, Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। टीम ने केवल चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इन खिलाड़ियों में अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स और कुलदीप यादव का नाम शामिल है। दिल्ली ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर सभी को हैरान करने का काम किया। ऋषभ पंत अब मेगा ऑक्शन में नजर आने वाले हैं।
क्या चेन्नई में जाएंगे ऋषभ पंत
ऋषभ पंत को लेकर कई तरह की अटकले लगाई जा रही है। आईपीएल 2025 के लिए ऋषभ पंत चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हो सकते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने जियो सिनेमा पर एक प्रोग्राम के दौरान पंत के चेन्नई में शिफ्ट होने का संकेत दिया था। जिसके बाद से ही ऋषभ पंत के चेन्नई में शामिल होने की बातें की जा रही है। रैना ने कहा कि जल्द ही पंत धोनी की टीम के साथ पीली जर्सी में देखे जा सकते हैं। रैना के मुताबिक कुछ दिन पहले पंत धोनी से भी मिले थे।

ऋषभ पंत का आईपीएल सफर दमदार
दिल्ली कैपिटल्स के साथ ऋषभ पंत का आईपीएल सफर दमदार रहा है। दिल्ली की तरफ से खेलते हुए ऋषभ पंत ने 111 मैचों में 35.31 की औसत से 110 पारियों में 3,284 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 148.93 की स्ट्राइक रेट के साथ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 18 अर्धशतक भी निकले थे। पंत की कप्तानी में दिल्ली की टीम खिताब जीतने में सफल नहीं हो सकी।
दिल्ली ने किसे कितने में किया रिटेन
दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत के बीच तनाव की खबरें पहले से चल रही थीं। कुछ समय पहले ऋषभ पंत ने ऑक्शन में जाने को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसे पहले लोग मजाक समझ रहे थे। लेकिन हालिया दिनों में यह स्पष्ट हुआ है कि पंत और दिल्ली के रिश्ते में खटास आ गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को 16.5 करोड़ रुपये, कुलदीप यादव को 13.25 करोड़ रुपये, ट्रस्टन स्टब्स को 10 करोड़ और अभिषेक पोरेल को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। हालांकि, आईपीएल 2025 में दिल्ली का कप्तान कौन होगा, इस पर फ्रेंचाइजी ने कोई स्पष्टता नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications