IPL में एक ओवर में 5 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी, 1 बल्लेबाज को फिर भी नहीं मिला था 'प्लेयर ऑफ द मैच'

IPL in Hindi: आईपीएल के इतिहास में एक ओवर में 37 रन भी बन चुके हैं लेकिन छह छक्के कभी नहीं लगे हैं। रिंकू सिंह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे अगर उनको सभी गेंदे खेलने के लिए मिलती है तो वे छह छक्के भी लगा सकते थे।

Batter who has hit 5 sixes in an over

IPL 2023 Records in Hindi: आईपीएल 2023 का 13वां मैच आज भी रोमांच पैदा कर देता है। जब कोलकाता नाइट राइडर्स की बैटिंग के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह के 5 छक्के याद आ जाते हैं जिनकी बदौलत जोशीले बल्लेबाज ने अपनी टीम को एक अविश्वसनीय जीत दिलाई थी। यश दयाल के उस ओवर में जीत के लिए 29 रन चाहिए थे लेकिन रिंकू ने आसानी से आखिरी 5 गेंदों को छक्के के लिए भेजा।

उस ओवर की सारी गेंद अगर रिंकू को खेलने के लिए मिलती तो वे निश्चित तौर पर छह छक्के भी जड़ते। आइए देखते हैं आईपीएल इतिहास में एक ओवर में पांच छक्के जड़ने का कारनामा किस-किसने किया है।

1. क्रिस गेल- गेल ने 2012 में पुणे वारियर्स के खिलाफ खेलते हुए आरसीबी की ओर से बल्लेबाजी की थी। उन्होंने उस मैच में स्पिनर राहुल शर्मा के एक ओवर में 5 छक्के लगा दिए थे। गिल ने उस मुकाबले में 48 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली थी और आरसीबी की टीम 6 विकेट से मैच जीती थी। गेल को प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला था।

2. राहुल तेवतिया- इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राहुल तेवतिया आते हैं जिन्होंने शारजाह में 2020 सीजन के दौरान पंजाब किंग्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल पर 5 छक्के लगाए थे। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए यह कारनामा किया था। उस समय राजस्थान रॉयल्स की टीम 3 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से जीतने में कामयाब रही थी और तेवतिया ने 31 गेंदों पर 7 छक्के लगाकर 53 रनों की पारी खेली थी। हालांकि 42 गेंदों पर 85 रन बनाने वाले संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

Recommended Video

    IPL 2023: Rinku Singh Net Worth कितनी, कितनी गाड़ियों के हैं मालिक, जानें सबकुछ | वनइंडिया हिंदी

    3. रवींद्र जडेजा- इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आते हैं जिन्होंने जून 2021 में वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ यह कारनामा किया था। तब आरसीबी की ओर से हर्षल पटेल गेंदबाजी कर रहे थे और यह यह मैच का 20वां ओवर था जिसमें जडेजा ने 5 छक्के और एक चौका लगाया था और कुल 37 रन आए थे।

    ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उस ओवर में एक गेंद नो-बॉल भी हुई थी। जडेजा ने 28 गेंदों पर 62 रनों की नाबाद पारी खेली और चेन्नई सुपर किंग्स ने 69 रनों से मुकाबला जीतने में कामयाबी हासिल की। जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला था।

    Batter who has hit 5 sixes in an over

    4. रिंकू सिंह- नंबर चार पर यहां रिंकू सिंह आते हैं जिन्होंने केकेआर के पिछले मैच में ही यह कारनामा किया। यह मुकाबला 9 अप्रैल को दोपहर 3:30 पर हुआ था जहां कोलकाता 205 रनों का टारगेट तेज करने के लिए उतरी थी और एक के बाद एक विकेट गिरते जा रहे थे।

    नीतीश-अय्यर ने पारी को आगे बढ़ाया तो राशिद खान की हैट्रिक के बाद केकेआर की सभी उम्मीद दम तोड़ चुकी थी लेकिन सिंह ने कमाल का काम किया। इस दौरान यश दयाल की साधारण गेंदबाजी ने भी योगदान दिया। ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन देकर रिंकू को स्ट्राइक दी और बाकी पांच 5 गेंदों पर रिंकू सिंह ने आसानी से छक्के जड़े।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+