दो गेंद बाद ही टूटा काव्या मारन का दिल, चेहरे पर छाई मायूसी, 24 करोड़ 75 लाख वाले खिलाड़ी ने दिया बड़ा दर्द

IPL Qualifier 1 KKR vs SRH: आईपीएल 2024 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कमिंस के इस फैसले को गलत साबित करते हुए पहले ओवर में ही ट्रेविस हेड को पवेलियन भेज दिया।

लगातार दूसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए हेड

कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से मिचेल स्टार्क गेंदबाजी की शुरुआत करने आए। उन्होंने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया। मिचेल स्टार्क की गेंद को ट्रेविस हेड समझ नहीं सके और गेंद जाकर सीधा स्टंप से टकरा गई। इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ भी ट्रेविस हेड अपना खाता नहीं खोल सके थे और अर्शदीप सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए थे।

IPL Qualifier 1

काव्या मारन का टूटा दिल

पहले ही ओवर में हेड के आउट होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन बेहद उदास नजर आई। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ट्रेविस हेड के बाद वैभव अरोड़ा ने अभिषेक शर्मा को भी आंद्रे रसेल के हाथों कैच आउट करा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस अहम मुकाबले में बेहद ही खराब शुरुआत की।

39 के स्कोर पर गिरे चार विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से राहुल त्रिपाठी ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए। लेकिन इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बन सका। 5 ओवर के अंदर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 39 के स्कोर पर अपने चार अहम खिलाड़ी का विकेट गंवा चुकी थी। मिचेल स्टार्क ने कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से तीन विकेट लेकर इस मुकाबले को पूरी तरफ केकेआर के पक्ष में लाने का काम किया। मिचेल स्टार्क को केकेआर ने ऑक्शन में 24 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि में खरीदने का काम किया था।

कोलकाता नाइट राइडर्सः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबादः ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नीतीश रेड्डी, हनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत वियासकांत, टी. नटराजन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+