IPL Playoffs Scenario: चेन्नई-मुंबई को कैसे मिलेगी प्लेऑफ में एंट्री! क्या धोनी बदलेंगे CSK की किस्मत?

IPL Playoffs Scenario: आईपीएल 2025 के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने 5 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत ने चेन्नई का लगातार 5 हार का सिलसिला तोड़ दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए थे, जिसके जवाब में चेन्नई ने 19.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल किया।

चेन्नई को पांच विकेट से मिली जीत (IPL Playoffs Scenario)

धोनी की कप्तानी में टीम ने मैच को अपनी तरफ खींचा। खासकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे की शानदार साझेदारी ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई, जो मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। धोनी के अनुभव और दुबे की आक्रामक बल्लेबाजी ने लखनऊ को दबाव में डाल दिया। यह जीत चेन्नई के लिए न सिर्फ इस मैच की अहमियत रखती है, बल्कि उनकी टूर्नामेंट में वापसी का रास्ता भी खोलती है।

IPL 1

कैसे मिलेगी प्लेऑफ में एंट्री!

अगर सीएसके अपने बचे हुए सभी सात मैच जीत लेती है तो उसे 14 अंक मिलेंगे और पहले से जो 4 अंक हैं, उन्हें जोड़ने पर कुल 18 अंक हो जाएंगे। 18 अंक के साथ टीम के प्लेऑफ में पहुंचने के काफी अच्छे मौके होंगे, क्योंकि आमतौर पर 16 अंक वाले टीमें भी प्लेऑफ में जगह बना लेती हैं। लेकिन टीम को इस दौरान पूरी तरह से फोकस और अच्छा प्रदर्शन करना होगा। यह भी ध्यान रखना होगा कि अन्य टीमों का प्रदर्शन क्या होता है, क्योंकि प्लेऑफ के लिए जगह पाने के लिए सिर्फ अपने मैच जीतना नहीं, बल्कि अन्य टीमों की परिस्थितियों पर भी निर्भर रहना होता है।

मुंबई के पास भी है मौका

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास भी प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका बना हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स से मिली जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में मुंबई की टीम ने छलांग लगाते हुए सातवें स्थान पर जगह बना ली। मुंबई के पास छह मैच में चार अंक है। वहीं अगर मुंबई आने वाले 8 मैचों में 7 जीत जाती है तो वह आसानी से प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

प्लेऑफ की रेस में सभी टीमें शामिल

जैसे-जैसे अंक तालिका में बदलाव होता जाएगा, वैसे-वैसे टीमों के लिए दबाव बढ़ेगा। जो टीमें अब तक आठ अंक तक पहुंच चुकी हैं, उनके पास प्लेऑफ में जगह बनाने का अच्छा मौका है, लेकिन नीचे की टीमों को भी अगर वे अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो वे किसी भी समय टॉप 4 में शामिल हो सकती हैं। आने वाले मैचों में मुकाबले और कड़े होंगे, क्योंकि हर टीम को जीत की जरूरत होगी। ऐसे में कोई भी टीम किसी भी समय उलटफेर कर सकती है। इस सीजन में क्रिकेट का असली मजा अब शुरू होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+