IPL में पूरे सीजन में बिना छक्का लगाए इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन, पुजारा नहीं हैं टॉप पर
IPL में पूरे सीजन में एक भी छक्का लगाए बिना जब सर्वाधिक रन बनाने की बात आती है तो चेतेश्वर पुजारा का नाम जेहन में उतर जाता है लेकिन पुजारा से ऊपर इस लिस्ट में तीन और बल्लेबाज हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का एक और सीजन 1 हफ्ते से भी कम समय में शुरू होने जा रहा है जहां पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। पिछले कुछ सालों में T20 क्रिकेट के साथ आईपीएल का मिजाज भी बहुत बदला है। यहां जब यूएई की धीमी पिचों पर मुकाबले होते हैं तो रन बनाने में काफी दिक्कतें आती है और जब वानखेडे जैसी बैटिंग ट्रैक पर मुंबई इंडियंस जैसी टीम अपनी पूरी लय में हो तो चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है।
हालांकि T20 क्रिकेट में भी पूरी तरह चौके और छक्कों पर निर्भर नहीं हो सकते लेकिन अगर आप बाउंड्री या छक्के नहीं लगाते हैं तो निश्चित तौर पर दिक्कतें बढ़ेंगी क्योंकि यही इस फॉर्मेट की डिमांड है। इस आर्टिकल में हम आपसे ऐसे पांच बल्लेबाजों का जिक्र करेंगे जिन्होंने आईपीएल के एक पूरे सीजन में कोई छक्का नहीं लगाया। देखते हैं ऐसे बल्लेबाजों की लिस्ट में रन बनाने के मामले में कौन टॉप पर है।

5. एस बद्रीनाथ- 124 रन
नंबर पांच पर आते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ जिन्होंने सीजन 2013 में 18 मुकाबले खेले और उनको 8 पारियां खेलने को मिली लेकिन वह एक भी छक्का नहीं लगा सके। उन्होंने 11 चौके लगाए और पूरी प्रतियोगिता में कुल 121 गेंद खेलते हुए केवल 124 रन बनाएं। इस दौरान उनका औसत भी 17.7 का ही रहा।

4. चेतेश्वर पुजारा- 125 रन
नंबर चार पर भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा का नाम आता है जो छक्के ना मारने के लिए जाने जाते हैं। यह सीजन 2014 की बात है जब पुजारा किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेल रहे थे। तब उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 124 गेंद खेलते हुए केवल 125 रन बनाए थे, जिसमें 17 चौके तो लगे, पर छक्का नहीं लगा।

3. नितिन सैनी- 140 रन
नंबर 3 पर हरियाणा के विकेटकीपर बल्लेबाज नितिन सैनी का नाम आता है जिन्होंने 2012 के सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए 10 मैचों की 10 पारियों में 141 गेंदों पर केवल 140 रन बनाए थे। उन्होनें 16 चौके लगाए लेकिन छक्का कोई नहीं आया।

2. मिथुन मन्हास- 157 रन
इस लिस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी मिथुन हैं जिन्होंने 2009/10 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) कीऔर से बैटिंग की थी। मिथुन मिन्हास ने इस लिस्ट में मौजूद बाकी बल्लेबाजों से काफी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन उनकी पारियां धीमी रही। उन्होंने नौ मैचों की 8 पारियों में 39.25 की औसत के साथ 149 गेंदों का सामना किया और 157 रन बनाए।

1. मनदीप सिंह- 260 रन
इस लिस्ट में नंबर एक पर हैं सीजन 2013 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से 260 रन बनाने वाले मनदीप सिंह। मनदीप 16 मैचों की 14 पारियों में छक्का नहीं लगा पाए और 223 गेंदों का सामना करते हुए 260 रन ही बना पाएं। उन्होंने उस सीजन में 77 रनों की नाबाद पारी भी खेली।
तो आप देख सकते हैं इस लिस्ट में पुजारा का नाम मौजूद हैं लेकिन बाकि के तीन और बल्लेबाज हैं जो उनसे ऊपर हैं। इन बल्लेबाजों में केवल पुजारा ही मौजूदा समय में इंटरनेशनल लेवल पर सक्रिय क्रिकेटर हैं।












Click it and Unblock the Notifications