IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किस-किसका मैच है- GT vs LSG, PBKS vs SRH
TATA IPL 2025 में 12 अप्रैल, शनिवार को दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे- एक में आमने-सामने होंगी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) और दूसरे में भिड़ेंगे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS)। जहां एक ओर लखनऊ और गुजरात के बीच टॉप-ऑफ-द-टेबल क्लैश है, वहीं हैदराबाद को वापसी की उम्मीद होगी पंजाब के तूफानी फॉर्म के खिलाफ।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) का मैच दोपहर 3:30 बजे से, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स (SRH vs PBKS) का मैच शाम 7:30 बजे से, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा।

मैच 26 - लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से गुजरात ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ को सिर्फ 1 मुकाबले में सफलता मिली है। दोनों टीमों की टक्कर हमेशा टाइट रही है, लेकिन GT का पलड़ा भारी रहा है। लखनऊ अपने घरेलू मैदान लखनऊ में यह अंतर कम करने की कोशिश करेगा, जबकि गुजरात टॉप पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहेगा।
मैच 27 - सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच अब तक कुल 23 मैच खेले गए हैं, जिनमें SRH ने 16 बार जीत हासिल की है, जबकि पंजाब सिर्फ 7 बार विजेता बना है। यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि हैदराबाद ने पंजाब पर लंबे समय तक दबदबा बनाए रखा है। हालांकि इस सीजन में SRH की फॉर्म कमजोर रही है और PBKS एक नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतर रहा है।
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी, आरएस हंगरगेकर, आर्यन जुयाल।
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स, गेराल्ड कोएत्ज़ी, करीम जानत, मानव सुथार, गुरनूर बरार, कुमार कुशाग्र, जयंत यादव।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, हर्षल पटेल, एडम ज़म्पा, अथर्व तायडे, ईशान मलिंगा।
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार विशाक, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट। विष्णु विनोद, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरप्रीत बराड़, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।












Click it and Unblock the Notifications