IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है - KKR vs RR

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल 2024 में मंगलवार यानी कि 16 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है।

दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ी

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी यूनिट काफी मजबूत है। दोनों ही टीमों में आक्रामक विदेशी खिलाड़ियों का भरमार है। कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो पिछले मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट ने अकेले दम पर टीम को जीत दिला दी थी। वहीं सुनील नरेन भी इस सीजन कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। गेंद और बल्ले दोनों से ही नरेन टीम के लिए मैच विनर साबित हो रहे हैं।

IPL Mein Aaj Kiska Match 1

होगी चौके-छक्कों की बरसात

आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स अब तक 28 बार आमने-सामने आ चुकी है। जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स को 14 मुकाबले में जीत मिली है। जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 13 मैचों को अपने नाम किया है। केकेआर और राजस्थान के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में चौक छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है।

जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नारायण, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा।

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल, केशव महाराज, ट्रेंट बोल्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+