IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किस-किसका मैच है- KKR vs LSG, PBKS vs CSK
आईपीएल 2025 का मंगलवार, 8 अप्रैल एक्शन से भरपूर रहने वाला है। इस सुपर ट्यूसडे पर दो मुकाबले खेले जाएंगे, जहां चार बड़ी टीमें जीत की रेस में अपनी पोजिशन मजबूत करने उतरेंगी। पहला मैच कोलकाता में KKR और LSG के बीच है, वहीं शाम को पंजाब में PBKS और CSK की टक्कर होगी।
पहला मैच- कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। यह मैच राम नवमी समारोह के कारण रीसिड्यूल किया गया है, लेकिन मुकाबले में एक्शन की कोई कमी नहीं होगी।

दोनों टीमों के पास अब तक 2-2 जीत और 4-4 अंक हैं, यानी ये मुकाबला सीधे टॉप-3 की जंग है। कोलकाता की ताकत है उसका अटैकिंग टॉप ऑर्डर और स्पिन अटैक, जबकि लखनऊ के पास है दमदार ऑलराउंडर्स की टीम।
सुनील नरेन और उनके "क्लोन फैन" दिग्वेश राठी की सोशल मीडिया चर्चा इस मैच को और भी दिलचस्प बना रही है।
दूसरा मैच पंजाब किंग्स vs चेन्नई सुपर किंग्स के बीच न्यू पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मैच 'करो या मरो' जैसा है, क्योंकि टीम अब तक लगातार तीन मैच हार चुकी है।
कप्तान ऋतुराज और टीम कॉम्बिनेशन को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जबकि धोनी की बैकएंड पर मौजूदगी अब टीम पर दबाव बनाती दिख रही है। पंजाब भले ही राजस्थान से पिछला मैच हारी हो, लेकिन मौजूदा फॉर्म और बैलेंस के मामले में वे सीएसके से बेहतर नजर आ रहे हैं। न्यू पीसीए की पिच पर स्पिनर्स और धीमी गेंदबाज़ी अहम भूमिका निभा सकती है।
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिगवेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी, आरएस हैंगर, आर्यन जुयाल, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, रहमानुल्लाह गुरबाज़, चेतन सकारिया।
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, कमलेश नागरकोटी, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, नाथन एलिस, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, श्रेयस गोपाल, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।












Click it and Unblock the Notifications