IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किस-किसका मैच है- RR vs PBKS, DC vs GT
IPL 2025 के प्लेऑफ की रेस अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है, और आज 18 मई को डबल हेडर यानी दो मुकाबलों वाला दिन इस रेस को और ज्यादा गर्माने वाला है। पहले मुकाबले में दोपहर 3:30 बजे राजस्थान रॉयल्स अपने होम ग्राउंड जयपुर में पंजाब किंग्स (RR vs PBKS) से भिड़ेगी। इसके बाद शाम 7:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स (DC vs GT) नई दिल्ली में आमने-सामने होंगी।
राजस्थान की कोशिश होगी कि वो जीत के साथ अपने सीजन का सम्मानजनक अंत करे, जबकि पंजाब इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहेगी। शाम के मुकाबले में गुजरात टाइटन्स प्लेऑफ़ की दहलीज पर खड़ी है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये मैच 'उम्मीदों को ज़िंदा रखने' जैसा होगा।
कुल मिलाकर आज के दोनों मैच तय करेंगे कि कौन आगे बढ़ेगा और किसका आईपीएल 2025 का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से राजस्थान रॉयल्स ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब किंग्स को 12 बार सफलता मिली है। यानी आंकड़े साफ तौर पर राजस्थान के पक्ष में हैं, लेकिन इस बार मुकाबला सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि प्लेऑफ की रेस से जुड़ा है, यानी हारने पर टीम का सफर ही खत्म हो सकता है।
आरआर को गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर की अनुपलब्धता से झटका लगा है, जिन्होंने शेष टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया है। पंजाब की टीम भी कुछ विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से जूझ रही है। न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन को लॉकी फर्ग्युसन के स्थान पर शामिल किया गया है।
DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स
इन दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं और दोनों ने 3-3 मैच जीतकर बराबरी बनाई है। खास बात ये है कि दिल्ली में खेले गए मुकाबलों में भी दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं, यानी घरेलू मैदान का फायदा किसी एक के पक्ष में नहीं दिखता।
दिल्ली को मिचेल स्टार्क की कमी खलेगी
दिल्ली को अपने स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की कमी खलेगी, जिन्होंने 14 विकेट लिए थे। हालांकि, बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के जुड़ने से टीम को राहत मिली है।
दिल्ली कैपिटल्स टीम: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, सेदिकुल्लाह अटल, समीर रिज़वी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुरा विजय, मनवंत कुमार एल। माधव तिवारी।
गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, अनुज रावत। कुलवंत खेजरोलिया, करीम जनत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, कुसल मेंडिस, दासुन शनाका, ईशांत शर्मा।
राजस्थान रॉयल टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल सिंह राठौड़, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, संजू सैमसन, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय, नंद्रे बर्गर, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, अशोक शर्मा।
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर, काइल जैमीसन, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, एरोन हार्डी, कुलदीप सेन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।












Click it and Unblock the Notifications