IPL को उड़ा ले गया 'वूट', हॉटस्टार ने लिया 'लूट', नीलामी के रिजल्ट पर यूजर्स के 10 मस्त रिएक्शन
नई दिल्ली, 14 जून: हमने आईपीएल की एक ऐसी नीलामी देखी जिसकी हमको अक्सर आदत नहीं है। आईपीएल की नीलामी के बारे में जब भी बात होती है तो सीजन से पहले खिलाड़ियों की होने वाली खरीद प्रक्रिया ही जेहन में आती है लेकिन आईपीएल की असली नीलामी तो उसके प्रसारण अधिकार को लेकर होती है। आईपीएल के मीडिया अधिकारों को बेचकर बीसीसीआई हजारों करोड़ रुपए इकट्ठे कर लेता है और दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बन जाता है।

स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल के टीवी अधिकारों को रिटेन किया मगर..
ऐसे ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2023 से लेकर 2027 तक की आईपीएल साइकिल के मीडिया अधिकार भेज दिए हैं। जाहिर है यह प्रक्रिया भी नीलामी के तहत हुई जहां पर दो कैटेगरी सबसे ज्यादा चर्चा में थी- यह थी भारतीय उपमहाद्वीप में आईपीएल को दिखाने के डिजिटल और टीवी अधिकार। स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल के टीवी अधिकारों को अपने पास रिटेन करने में कामयाबी हासिल की है लेकिन उसने डिजिटल अधिकार वायकॉम 18 के हाथों खो दिए हैं।

आज का जमाना डिजिटल का है
आज का जमाना डिजिटल का है क्योंकि सबके हाथ में स्मार्टफोन है और सस्ते इंटरनेट के चलते को टीवी से ज्यादा अपने मोबाइल पर मैच देखने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इन दोनों प्रसारण अधिकारों को मिलाकर बीसीसीआई 44075 करोड रुपए जुटाने में कामयाब रहा और आईपीएल दुनिया के सबसे अमीर खेलों में एक बन गया। इस नीलामी का मतलब यह है कि स्टार स्पोर्ट्स 2023 से 2027 तक भारत और उसके पड़ोसी देशों में आईपीएल के मैच टेलीकास्ट करेगा जो उनके चैनल स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 पर प्रसारित होंगे। जबकि इस दौरान वॉयकॉम वूट ऐप पर आईपीएल मैच स्ट्रीम करेगा।

सबसे हंसाने वाले मीम्स
इसका मतलब यह भी है कि आईपीएल के लिए जिस डिजनी-हॉटस्टार को हम जानते हैं उसका नाम हमें आने वाले सालों में नहीं सुनाई देगा। अपने आप में ये दिलचस्प बात है क्योंकि हमको डिजनी प्लस हॉटस्टार पर आईपीएल मैच देखने की आदत थी और अब यह वूट के पास चले गए हैं तो ट्विटर पर यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऐसे ही कुछ सबसे हंसाने वाले मीम्स हम आपको यहां पर दिखा रहे हैं।
यहां एक यूजर ने ऐसे उपभोक्ताओं के ऊपर मीम को टारगेट किया है जिन्होंने आईपीएल को देखने के लिए हॉटस्टार का 1 साल का सब्सक्रिप्शन पहले ही ले लिया था। मीम कहती है इस बार हमारा नुकसान हो गया।

एक चिंपैंजी बेफिक्र लेटा हुआ
एक और यूजर आईपीएल मीडिया अधिकारों पर मीम शेयर करते हैं जहां एक चिंपैंजी को बेफिक्र लेटा हुआ दिखाते हैं और कहते हैं कि सोनी, अमेजन हॉटस्टार अधिकारों के लिए नीलामी में उतर रहे लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मेरे फेवरेट क्रिकेटर ने संन्यास ले लिया है और मैंने मैच देखने छोड़ दिए हैं।
एक ट्विटर यूजर ने शिवाजी फिल्म की तस्वीर को एडिट किया है जहां पर रजनीकांत अपनी अंगूठी को फेंकते हैं। यूजर ने अंगूठी की जगह डिजनी प्लस हॉटस्टार ऐप दिखाई है और साथ ही इस ऐप को हैप्पी रिटायरमेंट भी बोला है।

आपके साथ एक छोटा सा फ्रैंक हुआ है
अगली मीम कहती है कि हॉटस्टार ने एक तरीके से सबका पागल बना दिया क्योंकि कई लोग 12 महीने का सब्सक्रिप्शन ले चुके थे और हॉटस्टार अब ऐसे कह रहा है कि आपके साथ एक छोटा सा फ्रैंक हुआ है।
हॉटस्टार को चलाने वाली कंपनी स्टार स्पोर्ट्स है और स्टार स्पोर्ट्स को भारत में प्रसारण करने का अधिकार स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड देती है। कई यूजर्स को लगा जब स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने टेलीविजन पर आईपीएल को प्रसारित करने का अधिकार जीता तो हॉटस्टार पर भी मैच आएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ऐसे यूजर्स की हालत को निशाना बनाते हुए एक मीम और शेयर की गई है।

वोडाफोन का जूजू
हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन खरीदने वालों के पास केवल इंतजार ही बचा है और अगली मीम उन्हीं के ऊपर है। तो एक पुरानी ऐड की फोटो शेयर करते हुए यूजर ने कहा है कि अब आईपीएल प्रसारित करने के दौरान यह ऐड फिर से आना चाहिए। यह वोडाफोन का जूजू है।

अमेजन का हाल बेहाल
सुनने में आया था कि अमेजन भी इस रेस में उतरा लेकिन जल्दी वापस चला गया और यह अगली मीम अमेजन के लिए है।
एक यूजर ने आईपीएल की कुछ पुरानी सुनहरी यादों की मीम शेयर की है।












Click it and Unblock the Notifications