कौन है वह शख्स जो IPL फिक्सिंग के लिए घूम रहा खिलाड़ियों के पीछे, BCCI ने जारी किया अलर्ट
IPL 2025: आईपीएल का एक बार नाम फिक्सिंग की वजह से खराब हुआ था। इसके बाद दो टीमों को बैन कर दिया गया था। दो सालों के लिए राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल से बैन कर दिया गया था। अब एक बार फिर से फिक्सिंग का जिन्न बाहर आता दिख रहा है।
इस बीच बीसीसीआई ने फुर्ती दिखाते हुए सभी टीम मालिकों को इस बारे में अलर्ट कर दिया है। बीसीसीआई ने फिक्सिंग करने वाली बुकीज से सम्बंधित इंसान के बारे में टीमों को बता दिया है। बोर्ड ने कहा है कि इस इंसान से बचकर रहने की आवश्यकता है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के सभी मालिकों, प्लेयर्स, हितधारकों, कोच, सहयोगी स्टाफ और कमेंट्री करने वाले लोगों को हैदराबाद से आने वाले एक बिजनेसमैन के बारे में चेतावनी दी है। बोर्ड के अनुसार वह इंसान आईपीएल में फिक्सिंग का प्रयास कर सकता है, दरअसल बोर्ड की एंटी करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट ने इस आदमी के बारे में चेतावनी जारी की है।
एंटी करप्शन यूनिट का कहना है कि वह इंसान पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है और सट्टेबाजों से भी उसका सम्पर्क है। यह भी कहा गया है कि यह बिजनेसमै प्लेयर्स को होटल में मिलकर दोस्ती करने और पार्टियों में आमंत्रित करने का प्रयास करते दिखा है। इसके अलावा वह प्लेयर्स के परिवार वालों को भी गिफ्ट देने का प्रयास करता है और कमेंट्री करने वाले लोगों को महंगी होटलों में लेकर जाने की पेशकश कर रहा है।
गौरतलब है कि आईपीएल में एक दशक से ज्यादा समय के पहले स्पॉट फिक्सिंग का मामला आने के बाद कुछ प्लेयर्स को निलंबित किया गया था। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को दो सालों के लिए बैन कर दिया गया था।
इस सीजन टूर्नामेंट धमाकेदार अंदाज में चल रहा है और 25 दिनों से ज्यादा का समय हो गया है। कुछ प्लेयर्स ने शतकीय पारियां भी खेली हैं। गेंदबाजों ने भी अपना जलवा दिखाने का पूरा प्रयास किया है।












Click it and Unblock the Notifications