IPL Auction: 20 करोड़ से भी ज्यादा में बिके ये खिलाड़ी, 3 खिलाड़ियों पर खर्च हो गए 77.5 करोड़

IPL Auction: इस बार आईपीएल में खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरस रहा है। एक-एक खिलाड़ी पर फ्रेंचाइजी 15 से लेकर 25 करोड़ या उससे भी ज्यादा खर्च कर रहे हैं। इस बार आईपीएल में टीम इंडिया के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

आईपीएल के इतिहास में उनके ऊपर सबसे ज्यादा पैसे बरसे हैं। जिस तरह से खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपए की बारिश रही है, यही वजह है कि आईपीएल दुनिया की सबसे महंगी लीग बन गई है। अकेले ऋषभ पंत पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 27 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। ऐसे में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर पंत की लोकप्रियता आईपीएल फ्रेंचाइजी के बीच कितनी ज्यादा है।

ipl auction

पंत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

ऋषभ पंत के बाद दूसरे सबसे महगे बिकने वाले खिलाड़ी श्रेयस अय्यर साबित हुए हैं। उनपर पंजाब किंग्स की टीम ने 26.75 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। अच्छी बात यह है कि इस बार आईपीएल में सभी फ्रेंचाइजी भारतीय खिलाड़ियों पर दांव लगा रही हैं और उनपर खुलकर पैसे खर्च कर रही है।

पंत-श्रेयस अय्यर की बदली टीम

गौर करने वाली बात है कि श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत दोनों ही पिछले आईपीएल में अलग-अलग टीमों का हिस्सा थे, लेकिन इस बार अब दोनों ही खिलाड़ी नई फ्रेंचाइजी के साथ खेलते नजर आएंगे।

पंत जहां लखनऊ की टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे तो श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। इससे पहले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, लेकिन इस बार वह लखनऊ की टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे।

श्रेयस अय्यर के साथ नीलामी की धमाकेदार शुरुआत

आईपीएल की नीलामी में सबसे पहले जिस खिलाड़ी पर फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई वह श्रेयस अय्यर थे। श्रेयस अय्यर को पंजाब की टीम ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, जिसके बाद वह कुछ देर के लिए आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे।

लेकिन कुछ ही देर बाद जब पंत की बोली शुरू हुई तो उन्होंने अय्यर को पीछे छोड़ दिया और आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर पंजाब टीम की कप्तानी करेंगे जबकि पंत लखनऊ की टीम की कमान संभालेंगे।

वेंकटेश अय्यर का जलवा

इस बार आईपीएल की नीलामी में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर बने हैं। उन्हें केकेआर की टीम ने 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। अहम बात है कि उनका बेस प्राइस सिर्फ दो करोड़ रुपए था, लेकिन उन्हे रिकॉर्ड 23.75 करोड़ रुपए की कीमत पर केकेआर ने खरीदा है।

तीन खिलाड़ियों पर खर्च 77.5 करोड़

गौर करने वाली बात है कि श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत का भी बेस प्राइस सिर्फ 2 करोड़ रुपए था। सिर्फ इन तीन खिलाड़ियों की बात करें तो तीनों खिलाड़ियों पर कुल 77.5 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

इस आईपीएल में 20 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले खिलाड़ी

ऋषभ पंत
बेस प्राइस- 2 करोड़
कितने में बिके- 27 करोड़
टीम- लखनऊ सुपर जायंट्स

श्रेयस अय्यर
बेस प्राइस- 2 करोड़
कितने में बिके- 26.75 करोड़
टीम- पंजाब किंग्स

वेंकटेश अय्यर
बेस प्राइस- 2 करोड़
कितने में बिके- 23.75 करोड़
टीम- केकेआर

सिर्फ 5 खिलाड़ी 20 करोड़ के क्लब में

अबतक सिर्फ 5 खिलाड़ी ही आईपीएल में 20 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाए हैं। जिसमे से तीन खिलाड़ियों ने अकेले इस बार की नीलामी में 20 करोड़ से अधिक की कीमत हासिल की है। जबकि पिछली नीलामी में मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 24.75 करोड़ में खरीदा था, जबकि पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+