IPL Auction 2024: IPL टीमों ने ठुकराया तो बल्ले से रन बरसाया, लगातार दो शतक जड़ टीम को दिलाई जीत
IPL 2024 Auction: वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टीम में चौथे टी-20 मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। दोनों देशों के बीच पांच मैचों की यह सीरीज अब दो-दो की बराबरी पर आ गई है। दोनों ही टीम के बीच आखिरी और पांचवा मुकाबला निर्णायक होगा। इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने एक बार फिर से ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की।
फिल साल्ट ने जड़ा शतक: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने तीन विकेट खोकर 267 रन बनाए थे। 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 192 रनों पर ढेर हो गई।

इंग्लैंड की तरफ से फिल साल्ट ने इस मुकाबले में 48 गेंद पर शतक जड़ा। महज 57 गेंद पर 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 110 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 208.77 का रहा।
दिल्ली ने छोड़ा साथ: ताबड़तोड़ बल्लेबाज फिल साल्ट आईपीएल ऑक्शन 2024 में अनसोल्ड रहे। आईपीएल मिनी ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने फिल साल्ट को खरीदने में अपने दिलचस्पी नहीं दिखाई। पिछले सीजन फिल साल्ट दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल नीलामी से ठीक पहले उन्हें रिलीज कर दिया था।
फिल साल्ट रहे अनसोल्ड: ऑक्शन में कई विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बहाया गया। वहीं कुछ ऐसे भी रहे जिन्हें खरीददार नहीं मिला। फिल साल्ट अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इसके बावजूद भी किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। शायद यही वजह है कि फिल साल्ट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहद ही खतरनाक अंदाज में शतक जड़ आईपीएल टीमों को जवाब दिया।












Click it and Unblock the Notifications