IPL Auction 2024: कौन है वो खिलाड़ी जो स्टार्क को पछाड़ देता, नीलामी में होता तो 30 करोड़ में बिकता

IPL Auction 2024: आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। कंगारुओं के ऊपर जमकर बोली लगी और करोड़ों रुपये मिले। दो ऑस्ट्रेलियाई मिलकर 45 करोड़ रुपये ले गए। उनके अलावा भी कुछ और खिलाड़ियों को बड़ी रकम में खरीदा गया।

मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उनको 24 करोड़ 75 लाख रुपये की धन राशि में केकेआर ने खरीदा। उनके अलावा पैट कमिंस के ऊपर बड़ी बिड लगी। जिस टीम ने सबसे ज्यादा बोली लगाने का फैसला लिया, वह सनराइजर्स हैदराबाद थी।

starc

हैदराबाद ने कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि देकर अपने साथ शामिल कर लिया। इन सबके बीच बहस ऐसी भी देखने को मिली जिसमें कहा जा रहा है कि स्टार्क से ज्यादा राशि में कौन सा खिलाड़ी बिकता, इसमें कुछ भारतीय ही होते।

मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह लम्बे समय से खेल रहे हैं। मुंबई ने साल 2022 में बुमराह को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अगर वह दुबई की नीलामी में होते, तो स्टार्क से ज्यादा बड़ी बोली उनके लिए लगती। बुमराह को अगर 30 करोड़ रुपये में खरीदा जाता, तो हैरानी नहीं होती।

भारतीय कंडीशंस में बुमराह का कोई जवाब ही नहीं है। टी20 में उनका अनुभव और खेल भी एक बड़ी ताकत है। इसके अलावा स्टार्क की तरह वह भी वर्ल्ड क्रिकेट में एक बड़ा नाम हैं। ऐसे में बुमराह को खरीदने के लिए हर टीम जाती। बुमराह को मुंबई इंडियंस कभी नहीं छोड़ना चाहेगी। मिचेल स्टार्क को 25 करोड़ से थोड़ी कम रकम मिली और वह रिकॉर्ड बना गए लेकिन बुमराह 30 करोड़ वाले आईपीएल खिलाड़ी बनने का कीर्तिमान स्थापित कर सकते थे। यही बात विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ लागू होती है। ये दोनों भी 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाते। बड़े भारतीयों को हर साल रिटेन कर लिया जाता है, ऐसे में ऑक्शन के दौरान उनका किसी विदेशी से मुकाबला ही नहीं हो पाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+