IPL Auction 2024: स्टार्क-कमिंस के ओवर की एक गेंद आपकी कई महीनों की सैलरी के बराबर, पढ़िए दिलचस्प रिकॉर्ड

IPL Auction 2024: इस बार आईपीएल की नीलामी यूं तो मिनी ऑक्शन थी लेकिन इस नीलामी ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। इस नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड प्राइस पर खरीदा है।

जोकि आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। एक वक्त जब लोग यह सोच रहे थे कि यह आईपीएल में नया इतिहास है तो कुछ ही देर बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क पर पैसों की बारिश कर दी।

ipl auction 2024

केकेआर ने मिचेल स्टार्क के लिए आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक पैसे खर्च किए और उन्हें 24.75 करोड़ रुपए की कीम त पर खरीदा। गौर करने वाली बात है कि इस मिनी ऑक्शन से पहले सबसे महंगे आईपीएल खिलाड़ी सैम करन थे, उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा था।

आईपीएल में जिस तरह से खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई वह साफ करता है कि क्यों यह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। कई ऐसी लीग जिनका पूरी टीम का बजट इतना नहीं होता है उतने में भारत में पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क खिलाड़ियों को खरीदा जाता है।

एक और दिलचस्प आंकड़ा यह है कि पिछले आईपीएल की कुल प्राइज मनी 20 करोड़ रुपए थी, यानि आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपए का ईनाम मिला। लेकिन पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ियों ने अकेले ही 45 करोड़ रुपए अपने नाम कर लिए हैं।

इससे साफ है कि आईपीएल दुनिया में क्रिकेट का कितना बड़ा ब्रांड है। पाकिस्तान सुपर लीग की बात करें तो पीएसएल जीतने वाले को 3.4 करोड़ रुपए मिलते हैं। यानि दस साल भी अगर कोई टीम पीएसएल का खिताब जीते तो भी वह पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की कीमत की बराबरी नहीं कर सकती है।

जिस तरह से पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क पर 45 करोड़ रुपए की बारिश हुई है उसके बाद अगर इन दोनों गेंदबाजों की मैच में एक गेंद की कीमत की बात करें तो यह आंकड़ा आपके होश उड़ा सकते हैं।आईपीएल में कुल 14 लीग मैच होते हैं।

ऐसे अगर दोनों खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए पूरे 14-14 मैच खेलते हैं तो इस लिहाज से हर मैच में उन्हें 4-4 ओवर करने को मिल सकते हैं। ऐसे में दोनों ही गेंदबाज 336-336 गेंदें फेंकेगे। इस हिसाब से मिचेल स्टार्क की ओवर की एक गेंद की कीमत 7.36 लाख रुपए होगी, जबकि पैट कमिंस की ओवर की एक गेंद की कीमत 6.10 लाख रुपए होगी।

यूं तो आईपीएल इंडियन प्रीमियर लीग है लेकिन इसमे सबसे अधिक कमाई के मामले में टॉप तीन पर ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाड़ियों का कब्जा है। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और सैम करन आईपीएल के इतिहास में तीन सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। यही नहीं इन खिलाड़ियों के आगे भारत के स्टार खिलाड़ी भी पीछे रह गए।

रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली ये चारों स्टार भारतीय खिलाड़ियों की कुल कीमत 51 करोड़ रुपए है, जबकि अकेले मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 45.25 करोड़ रुपए अपने नाम कर लिए हैं। लेकिन इसमे अहम बात यह है कि विराट कोहली ने आईपीएल की शुरुआत से अबतक अपनी फ्रेंचाइजी को नहीं बदला है।

लिहाजा अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर विराट कोहली नीलामी के लिए आते हैं तो उनपर कितने पैसों की बारिश हो सकती है। क्रिकेट कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि विराट, जसप्रीत बुमराह के साथ उनकी फ्रेंचाइजी न्याय नहीं कर रही हैं। अगर वह नीलामी में आए तो उनपर 35 करोड़ रुपए तक की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+