सैम करन का प्रीति जिंटा के साथ भांगड़ा करते हुए का वीडियो वायरल, पंजाब किंग्स ने खरीदा है 18.50 करोड़ रुपए में

सैम करन ने आईपीएल हिस्ट्री के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। आपको बता दें कि सैम करन के पंजाब किंग्स में आने से टीम में खुशी की लहर है।

Sam curran and preity Zinta

IPL Auction 2023 में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन अभी तक के आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे साबित हुए हैं। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। सैम करन ने आईपीएल हिस्ट्री के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। आपको बता दें कि सैम करन के पंजाब किंग्स में आने से टीम में खुशी की लहर है। 2022 टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सैम करन को लेकर पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर सैम करन और प्रीति जिंटा का पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सैम करन का पुराना वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में प्रीति जिंटा और सैम करन भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट से शेयर किया गया है। आपको बता दें कि यह वीडियो 2019 का है। पंजाब किंग्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से था। इस मैच में सैम करन ने हैट्रिक ली थी, जिसकी बदौलत पंजाब ने दिल्ली को हरा दिया था। मैच के बाद सैम करन और प्रीति जिंटा भांगड़ा करते दिखे थे और दोनों ने एक-दूसरे को हग किया था।

चेन्नई के लिए 3 साल खेले सैम करन

आपको बता दें कि सैम करन आईपीएल मिनी ऑक्शन में सीएसके के द्वारा रिलीज करने के बाद आए थे। सैम करन चेन्नई के साथ 2020 में जुड़े थे। उससे पहले वो पंजाब किंग्स के साथ ही थे। अब सैम करन फिर से पंजाब किंग्स में लौट आए हैं और अब वो शिखर धवन की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। सीएसके के लिए खेलते हुए सैम करन ने 32 मैचों में 32 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने 55 की औसत से 337 रन भी बनाए थे।

आईपीएल मिनी ऑक्शन में सैम करन को खरीदने के लिए पंजाब किंग्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बड़ी बोली लगाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+