IPL Auction 2023: कैमरून ग्रीन को मिले 17.50 करोड़, दिल्ली-मुंबई के बीच खरीदने के लिए चली थी जंग
IPL Auction 2023: कैमरून ग्रीन ने भारतीय सरजमीं से कमाल का प्रदर्शन किया था। यही वजह है कि उन्हें इतनी भारी-भरकम पैसा देकर मुंबई की टीम ने अपने साथ जोड़ा है।

IPL Auction 2023: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर ऑक्शन में पैसों की बारिश देखने को मिली। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच कैमरून ग्रीन को खरीदने के लिए लंबे समय तक बोली लगाई गई। दिल्ली कैपिटल्स ने 17 करोड़ 25 लाख तक मुंबई का पीछा किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने हाथ पीछे ले लिया। जिसके बाद मुंबई की टीम ने ग्रीन को अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल की।
कैमरून ग्रीन को मिला 17 करोड़ 50 लाख
आईपीएल ऑक्शन में कैमरुन ग्रीन को 17 करोड़ 50 लाख में मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदने का काम किया। दिल्ली और मुंबई के बीच कैमरुन ग्रीन को खरीदने के लिए जंग देखने को मिली। लेकिन अंत में मुंबई की टीम ने ग्रीन को अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल की। ग्रीन ने भारत में आकर बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था, जिसके बाद फ्रेंचाइजियों की नजरें उन पर बनी हुई थी।
ग्रीन से होगी मुंबई की उम्मीदें
भारत के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक जड़कर ग्रीन इसी साल सुर्खियों में आए थे। भारत के खिलाफ खेले गए टी-20 सीरीज में ग्रीन ने 214.55 के स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए थे। ग्रीन ने अब तक खेले गए अपने आठ टी-20 इंटरनेशनल मैचों में बल्ले से 139 रन और गेंदबाजी में पांच विकेट लिए हैं। ग्रीन मुंबई के लिए आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
जानिए किस टीम में है कौन सा खिलाड़ी
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन जिनका बेस प्राइज 2 करोड़ था। उन्हें पंजाब की टीम ने 18 करोड़ 50 लाख में अपने साथ जोड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स ने अजिंक्य रहाणे को उनके बेस प्राइज 50 लाख में ही खरीद लिया है। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ थे। वहीं केकेआर से पहले रहाणे दिल्ली के लिए भी खेल चुके हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल अब हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे। मयंक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications