नीलामी में चौंकाने वाले रहे MI के ये फैसले, जानें कैसी है 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की नई टीम

बेंगलुरु, 13 फरवरी: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की मेगा नीलामी पूरी हो गई है और 10 फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को अंतिम रूप दे चुके हैं। यह नीलामी काफी बड़ी थी और पूरे 2 दिन तक चलती रही इस दौरान कई दिग्गज खिलाड़ी दूसरी टीमों के खेमों में चले गए और कई खिलाड़ी अपनी पुरानी टीमों द्वारा ले लिए गए। कुछ अनकैप्ड और अनुभवहीन खिलाड़ियों की किस्मत भी खुली तो वही सुरेश रैना, ईशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा जैसे पुराने धुरंधर बिना बिके ही रह गए। इस नीलामी में मुंबई इंडियंस ने पहले दिन काफी शांत रवैया अपनाया और दूसरे दिन कुछ सनसनीखेज खरीद की।

नीलामी में 48 करोड़ रुपये के पर्स के साथ आई थी टीम-

नीलामी में 48 करोड़ रुपये के पर्स के साथ आई थी टीम-

मुंबई इंडियंस ने इस बार नीलामी में जो रुख अपनाया उसके चलते उनके फैंस आश्चर्यचकित भी हुए हैं। जब बड़े बड़े खिलाड़ी बिक रहे थे तो मुंबई इंडियंस का खेमा काफी शांत और सूना दिखाई दे रहा था। यह टीम पहले ही चार खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी थी और इस नीलामी में 48 करोड़ रुपये के पर्स के साथ आई थी। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और केरोन पोलार्ड जैसे अहम खिलाड़ी थे।

 ईशान किशन को 15.25 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत में खरीद लिया

ईशान किशन को 15.25 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत में खरीद लिया

नीता अंबानी की इस फ्रेंचाइजी ने इस बार बड़े खिलाड़ियों को लेने की होड़ नहीं दिखाई। यहां तक कि उन्होंने शुरुआती एक-दो राउंड में एक भी खिलाड़ी को नहीं खरीदा। लेकिन जैसे ही ईशान किशन की बोली लगी तो मुंबई इंडियंस ने उनको नहीं छोड़ा। मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत में खरीद लिया। उन्होंने किशन के अलावा किसी और बड़े नाम पर ज्यादा जोर नहीं लगाया। मुंबई इंडियंस ने पहले दिन इतना शांत गेम खेला दिन की समाप्ति पर इस टीम के पास 27.85 करोड रुपए का पर्स था जो सभी फ्रेंचाइजी में दूसरा सबसे बड़ा था।

8.25 करोड रुपए में सिंगापुर के अनकैप्ड खिलाड़ी को खरीदा-

8.25 करोड रुपए में सिंगापुर के अनकैप्ड खिलाड़ी को खरीदा-

मुंबई इंडियंस ने तिजोरी को एक बार फिर से तब खोला जब सिंगापुर के ऑलराउंडर टिम डेविड की बोली लगी। टिम डेविड अनकैप्ड प्लेयर है और इनका आईपीएल में बेस प्राइस केवल 40 लाख रुपये था लेकिन मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड रुपए में एसोसिएट नेशन के इस खिलाड़ी को खरीद लिया। इसके बाद दूसरे दिन एक और उल्लेखनीय खरीद जोफ्रा आर्चर के रूप में हुई लेकिन यह भी थोड़ी हटकर की गई थी क्योंकि मुंबई इंडियंस यह बात कहीं ना कहीं जानती थी कि जोफ्रा आर्चर इस सीजन में शायद ही खेलेंगे। बता दें यह तेज गेंदबाज अपनी फिटनेस से जूझ रहा है और इसके चलते अपनी नेशनल टीम से भी लंबे समय से बाहर चल रहा है।

चोटिल जोफ्रा आर्चर पर बड़ा दांव लगाया-

चोटिल जोफ्रा आर्चर पर बड़ा दांव लगाया-

ऐसे में जोफ्रा आर्चर अगर आईपीएल खेलते हैं तो वह आने वाले सीजनों में ही संभव हो पाएगा। लगता है मुंबई इंडियंस ने मौजूदा स्थिति पर अधिक ध्यान न देकर तस्वीर के बड़े पहलुओं पर फोकस किया है। तेज गेंदबाजों में जयदेव उनादकट, बासिल थम्पी, रिले मेरेडिथ और टायमल मिल्स अन्य खिलाड़ी थे।

मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन और संजय यादव को स्पिन विभाग में शामिल किया गया था। कुल मिलाकर MI की गेंदबाजी की हालत नाजुक लगती है और जसप्रीत बुमराह के कंधों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होंगी।

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस टीम:

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस टीम:

इस बीच, अंडर -19 सनसनी बेबी एबी डेवाल्ड ब्रेविस ने ने फ्रैंचाइजी से 3 करोड़ रुपये प्राप्त किए। तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि और ऋतिक शौकीन अन्य अनकैप्ड सितारे थे।

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, देवाल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी, एम अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, तिलक वर्मा, संजय यादव, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल, फैबियन एलन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+