कई फायदे के सौदों के साथ SRH ने पूरी की अपनी टीम, देखें कौन-कौन से खिलाड़ी हैं शामिल

नई दिल्लीः सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2022 नीलामी में कुछ महत्वपूर्ण खरीद की है। उन्होंने कुछ पुराने खिलाड़ियों को खरीदा तो अनकैप्ड को भी चांस दिया। हालांकि अब राशिद खान उनके पास नहीं हैं लेकिन वे भुवनेश्वर कुमार (4.2 करोड़) और टी नटराजन (4 करोड़) में लेने में कामयाब रहे। 2016 के विजेता ने केवल तीन ही खिलाड़ियों को रिटेन किया था जिसमें 14 करोड़ में केन विलियमसन और 4-4 करोड़ रुपए में उमरान मलिक और अब्दुल समद को रिटेन किया था। इसके साथ ही यह टीम बेंगलुरु में हुई नीलामी में 68 करोड़ रुपए का पर्स लेकर उतरी थी।

वाशिंगटन सुंदर को 8.75 करोड़ रुपये में साइन करके शुरुआत की

वाशिंगटन सुंदर को 8.75 करोड़ रुपये में साइन करके शुरुआत की

उन्होंने गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को 8.75 करोड़ रुपये में साइन करके शुरुआत की और फिर वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन ( 10.75 करोड़), उभरते हुए बल्लेबाज प्रियम गर्ग ( 20 लाख), राहुल त्रिपाठी ( 8.50 करोड़) को खरीदा। अभिषेक शर्मा को 6.50 करोड़ में बिके। सनराइजर्स हैदराबाद ने तेज सनसनी कार्तिक त्यागी ( 4 करोड़) के साथ-साथ श्रेयस गोपाल और जे सुचित को 75 लाख और 20 लाख में लेकर नीलामी के पहले दिन को समाप्त किया।

कुछ फायदे के सौदे किए-

कुछ फायदे के सौदे किए-

आईपीएल 2022 मेगा नीलामी के दूसरे दिन, ऑरेंज आर्मी ने एक बार फिर अपने लिए फायदे के सौदे देके क्योंकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्कराम को केवल 2.6 करोड़ में खरीदा, उनके प्रोटियाज टीम के साथी और स्टार पेसर मार्को येंसन (4.2 करोड़), रोमारियो शेफर्ड (7.75 करोड़), ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज सीन एबॉट (2.40 करोड़) को खरीदा। रविकुमार समर्थ (20 लाख), शशांक सिंह और सौरभ दुबे को बेस प्राइस 20 लाख रुपये में लिया गया है।

आईपीएल 2022 के लिए SRH की अंतिम टीम-

आईपीएल 2022 के लिए SRH की अंतिम टीम-

सनराइजर्स हैदराबाद अब आईपीएल के 15वें सीजन में अपनी नई टीम के साथ उतरेगा क्योंकि वे नए सिरे से शुरुआत करेंगे और 2021 सीजन की समस्याओं को पीछे छोड़ देंगे।

आईपीएल 2022 के लिए SRH की अंतिम टीम-

केन विलियमसन, अब्दुल समद, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर निकोलस पूरन, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, जे सुचित, एडेन मार्कराम, मार्को जानसेन, रोमारियो शेफर्ड, सीन एबॉट, रविकुमार समर्थ, शशांक सिंह, सौरभ दुबे, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, फजलहक फारूकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+