IPL Auction: CSK ने लगाई सबसे बड़ी बोली, दीपक चाहर को इतने करोड़ में खरीदा

नई दिल्ली, 12 फरवरी: आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में दीपक चाहर के वारे-न्यारे हो गए हैं और इस खिलाड़ी को बहुत ही मोटी रकम में खरीदा गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रहे दीपक चाहर को रिलीज कर दिया था और इसके बाद यह टीम चाहर को वापस बुलाने के लिए बड़ी-बड़ी बोलियां लगाते हुई दिखाई दी। दीपक चाहर के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इतिहास की सबसे मोटी बोली लगाई और उनको सीएसके ने 14 करोड़ रुपए में खरीद लिया है।

चाहर ने हाल ही में अपना गेम बहुत ज्यादा सुधारा है

चाहर ने हाल ही में अपना गेम बहुत ज्यादा सुधारा है

दीपक चाहर ने हाल ही में अपना गेम बहुत ज्यादा सुधारा है और वे अब एक बेहतरीन तेज गेंदबाज के साथ-साथ निचले क्रम पर बहुत अच्छे बल्लेबाज के तौर पर भी ढलते जा रहे हैं। दीपक चाहर ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी कई उपयोगी पारियां खेली है जिसके बाद यह उम्मीद की जा सकती है कि वह आईपीएल में भी अपनी all-round क्षमता का जलवा जारी रखेंगे। दीपक चाहर 29 साल के हैं और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए आने वाले कई सालों तक अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

Recommended Video

    IPL Mega Auction 2022: Mumbai Indians bid for Dewald Brevis aka ‘Baby di Villiers’ | वनइंडिया हिन्दी
    गेंद और बल्ले दोनों से उपयोगी

    गेंद और बल्ले दोनों से उपयोगी

    भारत और वेस्टइंडीज की हालिया वनडे सीरीज में दीपक ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था जहां वे गेंद और बल्ले दोनों से उपयोगी साबित हुए। दीपक चाहर ने लगातार नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी की है और अब वह भुवनेश्वर कुमार का एक अच्छा विकल्प भी माने जा रहे हैं। दीपक चाहर ने 63 आईपीएल मुकाबलों में 59 विकेट लिए हैं और इतने ही मैचों में उन्होंने केवल 11.29 की औसत से बल्लेबाजी की है लेकिन अब इसके बदलने की पूरी उम्मीद की जा रही है। चाहर का T20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर है जिसमें वे 17 मुकाबलों में 21.57 की औसत से 23 विकेट ले चुके हैं।

    सीएसके ने अपने एक और खिलाड़ी को लिया-

    सीएसके ने अपने एक और खिलाड़ी को लिया-

    दीपक चाहर ने भारतीय टीम में हालिया वनडे मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने सात वनडे इंटरनेशनल में 101.7 के स्ट्राइक रेट से दो अर्धशतक लगाते हुए 179 रन बनाए हैं और उनका औसत 59.67 रहा है यहां पर दीपक की बैटिंग मुश्किल परिस्थितियों में की गई थी। चेन्नई सुपर किंग्स टीम की बात करें तो यह अपने खिलाड़ियों को फिर से लेने पर जोर दे रही है क्योंकि इसने पहले ड्वेन ब्रावो को 4 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा और फिर अंबाती रायडू को भी 6.75 करोड रुपए देकर खरीद लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+