IPL इतिहास के 5 सबसे महंगे ओवर, दो बार बने 36 से ज्यादा रन, क्रिस गेल ने की थी गेंदबाजी की धुनाई
IPL 2023 में भारत के विभिन्न मैदानों पर खूब रनने बनने की संभावनाएं हैं जहां एक ओवर में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड भी बन सकता है। लीग के इतिहास के सबसे महंगे पांच ओवर कौन से हैं जहां रनों का दरिया बह गया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) भारत के विभिन्न मैदान पर खेला जाएगा जहां गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के रिकॉर्ड टूटने की काफी उम्मीदें हैं। देखना होगा कि क्या यहां आईपीएल के सबसे महंगे ओवर का रिकॉर्ड टूटता है या फिर नहीं। कोविड-19 के चलते आईपीएल या तो यूएई में खेला गया या फिर भारत में पिछले साल मुंबई के मैदानों पर, जहां पिचें धीमी रही। कुछ मुकाबले हाई स्कोरिंग हुए तो कई मैचों से बल्लेबाजों को रन करने में दिक्कत आई। आईपीएल 2023 में किसी एक ओवर को लीग के इतिहास के सबसे महंगे टॉप-5 ओवरों में शामिल होना है तो उसमें कम से कम 34 रन बनाने होंगे। जी हां, आईपीएल के सबसे महंगे ओवरों का रिकॉर्ड ही कुछ ऐसा है जो नीचे दिया गया है।

5. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किग्स, वानखड़े- 33 रन
इस लिस्ट में नंबर पांच पर है 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब का वानखेड़े स्टेडियम में हुआ मुकाबला, जो 30 मई 2014 में खेला गया। यह इस मैच का छठा ओवर था जिसमें 33 रन बने थे। तब परविंदर अवाना की बॉलिंग की कुटाई करते हुए सुरेश रैना ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी।
ओवर का हाल-
पहली दो गेंदों पर छक्के लगे थे फिर अगली दो गेंदों पर चौके लगे। पांचवी गेंद नो बॉल थी जिस पर चौका लगा। फिर अगली दो गेंदों पर दोबारा दो चौके लगे।

4. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, ईडन गार्डन- 33 रन
2010 सीजन के इस मैच में पहली पारी के 13वें ओवर में 33 रन पड़े थे। इस पारी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए थे लेकिन पंजाब किंग्स ने 18.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था। इस ओवर के केकेआर की ओर से खेल रहे क्रिस गेल के सामने रवि बोपारा थे।
ऐसा था क्रिस गेल का तूफान-
पहली गेंद पर सिंगल लेकर गेल को स्ट्राइक दी जिसके बाद गेल ने अगली चार गेंदों पर 4 छक्के लगाए। फिर अगली गेंद पर 5 वाइड के रन आए। फिर दो और वाइड के रन बने और अंतिम वैध गेंद पर 1 रन आया।

3. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, पुणे- 35 रन
नंबर 3 पर है कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला जो 2022 सीजन में हुआ। यहां केकेआर पारी के 16वें ओवर में 35 रन बने थे। इस दौरान डेनियल शम्स पैट कमिंस को गेंदबाजी कर रहे थे।
ऐसा था चौके-छक्कों का हाल
कमिंस ने पहली गेंद पर छक्का, दूसरी पर चौका, अगली दो गेंदों पर छक्के, अगली गेंद नो-बॉल हुई जिस पर 2 रन मिले, फिर 5वीं गेंद पर फिर से चौका और अंतिम गेंद पर छक्का लगा।
इस मुकाबले में पैटकमिंस ने आईपीएल के सबसे तेज शतक अर्धशतक लगाने की मामले में केएल राहुल की बराबरी की थी और उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 56 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट से मैच जिताया था।

2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोची टस्कर केरला, बेंगलुरु- 37 रन
इस लिस्ट में नंबर दो पर है ये 2011 में हुआ मुकाबला जिसमें आरसीबी की टीम ने अपनी पारी के तीसरे ओवर में ही 37 रन कूट दिए थे। इसका कारण था क्रिस गेल की बल्लेबाजी जिन्होंने पारसनाथ परमेश्वरम के पहले ही ओवर में जबर्दस्त धुनाई की थी।
क्रिस गेल ने फिर कूट दिया-
गेल ने शुरुआती 2 गेंदों पर छक्के लगाए जहां दूसरी गेंद नो बॉल भी साबित हुई थी। फिर अगली दो गेंदों पर चौके लगे। उससे अगली 2 गेंदों पर छक्के लगे और अंतिम गेंद पर चौका लगा। 16 गेंदों पर 44 रन बनाने वाले क्रिस गेल को मैन ऑफ द मैच मिला था क्योंकि उनकी टीम ने 41 गेंद शेष रहते हुए 126 रनों का टारगेट हासिल कर लिया था।

1. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वानखेड़े- 37 रन
नंबर एक पर जो मैच है वह रवींद्र जडेजा के ऑलराउंड खेल के चलते याद किया जाता है जिन्होंने 28 गेंदों पर 62 रनों की नाबाद पारी खेली थी और गेंदबाजी में भी 13 रन देकर तीन विकेट लिए थे। तब रवींद्र जडेजा सीएसके की पारी के आखिरी ओवर में हर्षल पटेल की गेंदबाजी का सामना कर रहे थे जो इससे पहले 3 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट ले चुके थे।
ये हुआ था उस ओवर में-
शुरू की 4 गेंदों पर 4 छक्के लगे जबकि इसमें एक गेंद नो-बॉल थी। चौथी गेंद पर 2 रन लिए, पांचवीं गेंद पर छक्का और अंतिम गेंद पर चौके के साथ जडेजा ने 37 रनों के ओवर को समाप्त किया।












Click it and Unblock the Notifications