आईपीएल टीमों की रिलीज और रिटेन लिस्ट कब आएगी? क्या है प्लेयर्स घोषित करने की अंतिम डेट?
आईपीएल 2027 की तैयारियां अब तेज होने लगी हैं। अगले सीजन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों को अपने खिलाड़ियों को लेकर अहम फैसले करने होंगे। किस खिलाड़ी को टीम में बनाए रखना है और किसे रिलीज करना है, इसे लेकर जल्द ही तस्वीर साफ होने लगेगी।
खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जमा करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2026 तय की गई है। आईपीएल की सभी टीमों को इस तारीख तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी होगी।

इसके बाद फ्रेंचाइजियां नीलामी के लिए अपनी रणनीति तैयार कर सकेंगी। टीमों के लिए यह फैसला अहम होगा, क्योंकि उन्हें मौजूदा खिलाड़ियों के प्रदर्शन, टीम की जरूरतों और उपलब्ध बजट को ध्यान में रखकर अपना अगला कदम उठाना है। रिलीज और रिटेन करने के लिए टीमों की तरफ से तैयारियां भी चल रही हैं।
16 दिसंबर को है मिनी नीलामी
रिटेंशन की समयसीमा के करीब एक महीने बाद आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित की जानी है। यह एक दिन का आयोजन होगा। टीमों की तरफ से अपने बड़े प्लेयर्स को शायद ही रिलीज किया जाएगा। अगले साल एक बार फिर से आईपीएल में एक मेगा नीलामी देखने को मिलेगी।
2028 से पहले आखिरी मिनी नीलामी
आईपीएल 2027 की नीलामी मौजूदा नीलामी चक्र की आखिरी मिनी नीलामी होगी। इसके बाद 2028 सीजन से पहले मेगा नीलामी की योजना है। ऐसे में फ्रेंचाइजियां आगामी सीजन के लिए अपनी टीम को मजबूत करने के साथ भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रख सकती हैं। फिलहाल सभी की नजरें 15 नवंबर पर टिकी हैं, जब टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आएगी।
हालांकि ऋषभ पंत को लेकर दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ के साथ डील पहले से ही कर ली थी। वह अब दिल्ली में शामिल किए गए हैं। सबसे ज्यादा नजर हार्दिक पांड्या के ऊपर हैं क्योंकि उनके रिलीज की अफवाहें काफी बार उड़ी हैं। मुंबई इंडियंस से इस बार शायद उनको बाहर किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
