विदेशों में IPL नीलामी वाला दिखावा होगा खत्म, 3 साल बाद आईपीएल ऑक्शन की भारत में वापसी

आईपीएल की नीलामी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कुछ सालों से भारत से बाहर आयोजित हो रही खिलाड़ियों की नीलामी अब वापस देश में लौटने वाली है। IPL 2027 के प्लेयर ऑक्शन को भारत में आयोजित करने का फैसला BCCI ने कर लिया है।

यह फैसला इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल के वर्षों में आईपीएल ऑक्शन लगातार विदेशी जमीन पर हुआ है। 2024 के ऑक्शन की मेजबानी दुबई ने की थी, जबकि 2025 के मेगा ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ। इसके बाद 2026 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में हुई थी।

ipl

तीन साल बाद भारत में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

विदेश में ऑक्शन कराने के पीछे अलग-अलग लॉजिस्टिक और आयोजन संबंधी जरूरतें रही हैं। अब BCCI ने IPL 2027 के लिए नीलामी को भारत में कराने का फैसला किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आयोजन स्थल का चयन उपलब्धता और जरूरी सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

भारत में ऑक्शन होने का मतलब यह भी होगा कि फ्रेंचाइजी अधिकारियों, खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े लोगों के लिए यात्रा और लॉजिस्टिक्स अपेक्षाकृत आसान होंगे। हालांकि अंतिम वेन्यू सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि नीलामी किस शहर में होगी। फ़िलहाल यही सामने आया है कि नीलामी दिसंबर में होगी लेकिन वेन्यू तय नहीं किया गया है।

IPL 2027 में भी होगा मिनी ऑक्शन

IPL के मौजूदा तीन साल के खिलाड़ी-नीलामी चक्र के अनुसार 2025 में मेगा ऑक्शन के बाद 2026 और 2027 में मिनी ऑक्शन होने हैं। इसलिए IPL 2027 की नीलामी में टीमों के पास अपने मौजूदा स्क्वॉड में जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को जोड़ने का मौका होगा।

यानी इस बार पूरी टीमों के दोबारा बनने की स्थिति नहीं होगी। फ्रेंचाइजी अपनी मौजूदा टीम में जिन जगहों को कमजोर मानेंगी, उनके हिसाब से ऑक्शन में खिलाड़ियों को निशाना बनाएंगी।

इसके अलावा महिला प्रीमियर लीग की नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी, टूर्नामेंट का आगाज 14 जनवरी को होगा और 7 फरवरी को फाइनल के साथ इवेंट खत्म हो जाएगा।

आखिरकार हो गई घर वापसी

विदेश में लगातार तीन ऑक्शन होने के बाद IPL की खिलाड़ियों की नीलामी का भारत लौटना इस लिहाज से भी खास है कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग की सबसे अहम ऑफ-सीजन गतिविधियों में से एक फिर घरेलू दर्शकों और फ्रेंचाइजी सिस्टम के करीब होगी। विदेश में लीग की नीलामी भी एक तरह से दिखावा ही माना जा रहा था, भारत में इतने बड़े और बेहतरीन शहरों में सभी तरह की सुविधाएं हैं, ऐसे में पिछले कुछ सालों में बाहर नीलामी कराना सिर्फ पैसे की बर्बादी के अलावा कुछ नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+